Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में यहां पहाड़ और झरने भी, बनारस से बस थोड़ी दूर पर मानसून के सौंदर्य का शानदार नजारा, कम खर्च में शानदार सफर का मौका

    By Anand Swaroop ChaturvediEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:01 PM (IST)

    मीरजापुर में मानसून के दौरान पहाड़, झरने और आध्यात्मिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। सिद्धनाथ दरी पर उमड़ी भारी भीड़ ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता ...और पढ़ें

    मीरजापुर में मानसून का जादू: सिद्धनाथ दरी पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब।

    मीरजापुर में मानसून का जादू: सिद्धनाथ दरी पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब।

    HighLights

    1. सिद्धनाथ दरी पर मानसून में उमड़ी भारी भीड़।

    2. झरने, हरियाली और पहाड़ों का मनमोहक दृश्य।

    3. स्थानीय कारोबारियों को भी मिला अच्छा लाभ।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। कम बजट में आपको अगर पहाड़, बादल, झरने और आध्‍यात्‍म‍िक सफर का आनंद लेना हो तो मीरजापुर से बेहतर जगह और कोई नहीं। यहां पर झरने आपका स्‍वागत करते हैं तो पहाड़ों का प्राकृत‍िक सौंदर्य अपनी ओर खींचता है। पड़ोसी ज‍ि‍ले सोनभद्र में खोड़वा पहाड़ पर बादल मंडराते नजर आते हैं और आप बादलों के बीच भी पहुंच सकते हैं। जबक‍ि व‍िंंध्‍याचल, काली खोह और अष्‍टभुजा के अलावा भी अन्‍य आध्‍यात्‍म‍िक नजारे आपको आकर्ष‍िक करते हैं। 

    बनारस से महज 60 किलोमीटर दूर मुख्‍य शहर है जबक‍ि चुनाव और अन्‍य स्‍थल और भी पास हैं। वैसे इन द‍िनों मानसून की फुहारों ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिद्धनाथ दरी की खूबसूरती में ऐसा रंग भरा कि रविवार को यहां हजारों सैलानियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    साप्ताहिक अवकाश का पूरा आनंद लेने के लिए सुबह से ही परिवार, युवा और पर्यटकों के जत्थे वाराणसी, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र समेत आसपास के कई जिलों से यहां पहुंचने लगे। दोपहर तक हालात यह रहे कि पार्किंग पूरी तरह भर गई और पर्यटन स्थल तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    सिद्धनाथ दरी जनपद के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। बरसात के मौसम में यहां का झरना अपने पूरे वेग से बहता है, जबकि चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती है। यही कारण है कि हर वर्ष मानसून के मौसम में हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

    खबरें और भी

    शांत वातावरण, पहाड़ों की गोद, बहते झरने और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य इसे विंध्य क्षेत्र का मिनी हिल स्टेशन भी बनाते हैं। रविवार को उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मानसून में प्रकृति का सबसे खूबसूरत नजारा देखना हो तो सिद्धनाथ दरी सैलानियों की पहली पसंद है।

    झरने की फुहारों ने हर किसी को किया मंत्रमुग्ध
    लगातार हुई बारिश के बाद ऊंची पहाड़ियों से गिरता दूधिया झरना, चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ियों से टकराती ठंडी हवाएं और प्राकृतिक सौंदर्य ने हर आने वाले का दिल जीत लिया। कोई झरने के सामने सेल्फी लेने में व्यस्त दिखा तो कोई मोबाइल कैमरे में यादगार रील बनाने में मशगूल रहा। बच्चे चट्टानों पर उछल-कूद करते नजर आए, जबकि परिवार प्राकृतिक वातावरण के बीच बैठकर सुकून के पल बिताते रहे।

    स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले
    पर्यटकों की भारी भीड़ से स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिला। चाट, भुट्टा, चाय, कोल्ड ड्रिंक और खिलौनों की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई। स्थानीय दुकानदार कल्लू अग्रहरि ने बताया कि पिछले कई सप्ताह की तुलना में इस रविवार सबसे अधिक भीड़ रही, जिससे छोटे व्यापारियों की अच्छी आमदनी हुई।

    सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
    भारी भीड़ को देखते हुए सक्तेशगढ़ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं। पुलिसकर्मियों ने झरने के आसपास फिसलन वाले स्थानों पर लोगों को जाने से रोका और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार सतर्कता बरतने की अपील की। प्रशासन ने पर्यटकों से प्राकृतिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया।