मीरजापुर में आठ लाख की लागत से बना रपटा अधूरा, शिलापट्ट लगाकर दिखाया पूरा
मीरजापुर के हलिया में गदहिया नाले पर आठ लाख का रपटा अधूरा बना है, लेकिन शिलापट्ट पर इसे पूरा दिखाया गया है। ग्रामीण जिलाधिकारी से जांच और निर्माण पूरा ...और पढ़ें

आठ लाख की लागत से बना रपटा अधूरा।
HighLights
मीरजापुर के हलिया में आठ लाख का रपटा निर्माण अधूरा।
मौके पर कार्य पूर्ण होने का शिलापट्ट लगा दिया गया।
ग्रामीण जिलाधिकारी से अधूरे निर्माण की जांच और पूर्णता की मांग।
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर)। विकास खंड के रीवा रोड से धसड़ाराजा संपर्क मार्ग पर गदहिया नाले के रपटा निर्माण पर गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि आठ लाख की लागत से स्वीकृत रपटा निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जबकि मौके पर निर्माण कार्य पूर्ण होने का शिलापट्ट लगा दिया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष आई बाढ़ की तेज धारा में गदहिया नाले का पुराना रपटा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए करीब दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।
समाचार पत्रों में इस समस्या को प्रकाशित किए जाने के बाद जिला पंचायत मीरजापुर ने रपटा निर्माण के लिए आठ लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
आरोप है कि कार्यदाई संस्था एवं ठेकेदार ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए रपटा का निर्माण आधा-अधूरा कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य पूरा होने का शिलापट्ट भी लगा दिया गया, जबकि मौके पर आज भी रपटा अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।