किशोरी को भगाकर उसका मतांतरण कराने का आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दिया था झांसा
मीरजापुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और मतांतरण कराने के आरोप में बिहार के एक युवक को चील्ह क्षेत्र से गिरफ्तार ...और पढ़ें

HighLights
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी को भगाया।
बिहार के युवक ने किशोरी का मतांतरण कराया।
मीरजापुर पुलिस ने आरोपी को चील्ह से पकड़ा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चील्ह पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व उसका मतांतरण कराने के आरोप में बिहार के युवक को शनिवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।
टेढ़वा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने सात जुलाई को एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि बिहार के छपरा जिले के थाना मधौरा क्षेत्र के अवारी गांव निवासी आसिफ उर्फ लकी मेरी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उसका मतांतरण कराया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध जबरन मतांतरण कराने, पाक्सो एक्ट सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पता चला कि युवक का किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।
दोनों में बातचीत बढ़ने पर युवक मेरे गांव आया और उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। दोपहर में सूचना मिली कि आरोपित क्षेत्र के एक स्थान पर छिपा हुआ है। उसे गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया गया।