Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा, मांग सुनकर ग्रामीणों का स‍िर चकराया

    By Prashant YadavEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:16 PM (GMT+05:30)

    मीरजापुर के देवरी कला गांव में एक शराबी युवक मजदूरी के पैसे न मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़ गया और दो घंटे तक हंगामा किया। ग्रामीणों द्वारा पैसे देने क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शराबी युवक मजदूरी के पैसे न मिलने पर टंकी पर चढ़ा।

    2. दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, ग्रामीण परेशान हुए।

    3. ग्रामीणों के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा, पानी की शिकायत भी की।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। नशे में धुत युवक ने मजदूरी के रुपये की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह मड़िहान के देवरी कला गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ग्रामीणों के द्वारा किए हुए काम के रुपये दिए जाने का आश्वासन देने पर वह किसी प्रकार से टंकी से नीचे उतरा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

    पचोखरा खुर्द गांव निवासी बब्बू के बहन की शादी देवरी कला के नंदू के साथ हुई थी। एक सप्ताह से वह अपने बहन के घर पर आया था। जहां उसने देवरी गांव के एक किसान के यहां चार दिन श्रमिक का कार्य किया। जिसके रुपये नहीं मिले थे । इससे नाराज होकर वह साथियों साथ बैठकर शराब का सेवन किया और फिर सुबह नौ बजे ओवरहेड टैंक पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

    जिसे देख ग्रामीण सकते में आ गए।उससे उतरने की मिन्नत करने लगे ,लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था। लोगों ने कहा कि जो उसने काम किया है उसे उसका पैसा दिया जाएगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि पन्द्रह दिन से सप्लाई का पानी भी नही आ रहा है। किसी प्रकार से दो घंटे तक चले मान मनौव्वल पर वह नीचे उतर आया, लेकिन इस घटना की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।