मीरजापुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिम मालिक इमरान खान की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ब्लैकमेलिंग और मतांतरण के आरोप
मीरजापुर में केजीएन जिम के मालिक इमरान खान और उसके भाई जहीर खान की 11.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध ...और पढ़ें

कार्रवाई करती पुलिस। जागरण
HighLights
11.66 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क।
केजीएन जिम मालिक इमरान खान और भाई जहीर खान की संपत्ति।
ब्लैकमेलिंग, मतांतरण और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने केजीएन जिम के मालिक गैंग लीडर व मतांतरण के आरोपित कटरा कोतवाली के 39वीं वाहिनी पीएसी के पास रैबना निवासी इमरान खान व उसके भाई जहीर खान की ओर से कमाई गई 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की संपत्ति को मंगलवार की शाम कुर्क कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से आरोपितों पर गैंग्सटर के तहत की गई कार्रवाई के बाद की गई है।
एएसपी नगर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि दो युवतियों ने केजीएन जिम के मालिक व गैंग लीडर इमरान खान, उसके भाई जहीर खान, बहनोई शादाब खान , ट्रेनर फैजल के अलावा आयरन फायर के मलिक फरीद अहमद, हेड कांस्टेबल इरशाद खां, बीफीट के मालिक व ट्रेन सहित दस आरोपितों पर जिम में आने वाली युवतियों व महिलाओं का अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करते हुए धन की उगाही करने सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
अपराध में सक्रिय रहते हुए केजीएन जिम के मालिक गैंग लीडर इमरान खान व उसके सक्रिय सदस्य जहीर खान की ओर से अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की गई है। जिसके तहत पुलिस ने आरोपितों पर गैंग्सटर के तहत कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन संग विकास कार्याें की करेंगे समीक्षा
मंगलवार को नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पड़री-प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक देहात अमित कुमार मिश्रा आदि पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने गैंग लीडर इमरान खान निवासी 39 बटालियन रोड रैबना तथा उनके पारिवारिक सदस्यों व गैंग के सक्रिय सदस्य जहीर खान के घर पहुंचकर संपत्ति को कुर्क कर दिया। बताया कि इमरान पर आठ व जहीर पर तीन मुकदमे पूर्व से दर्ज है।