Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, वरना फ्री अनाज और चीनी से हो जाएंगे वंचित

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

    मीरजापुर में राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है, जिसके बिना उन्हें मुफ्त अनाज और चीनी नहीं मिलेगी। जिले में 92.50% ई-केवाईसी हो चु ...और पढ़ें

    राशनकार्ड धारकों को कराना होगा ई-केवाईसी।

    राशनकार्ड धारकों को कराना होगा ई-केवाईसी।

    HighLights

    1. मीरजापुर में राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य।

    2. ई-केवाईसी न होने पर मुफ्त अनाज और चीनी नहीं मिलेगी।

    3. जिले में 92.50% ई-केवाईसी पूरी, पात्रों को ही अनाज।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जनपद में ईकेवाइसी कराने वाले कार्डधारकों को ही अनाज वितरण किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों काे ही अनाज वितरण हो। इसके लिए आपूर्ति विभाग की ओर से पुराने व नए सभी कार्डधारकाें की ईकेवाईसी कराई जा रही है।

    कोटेदारों द्वारा नए राशनकार्ड कार्ड जारी करने के साथ ही यूनिट बढ़ाया जा रहा है, लेकिन ईकेवाइसी नहीं कराई जा रही है। इसके चलते जनपद में ईकेवाइसी का प्रतिशत काफी कम हो रहा है।

    नगर पालिका परिषद अहरौरा में 94.50, नगर पालिका परिषद चुनार 92.13, सीखड़ में 90.92, राजगढ़ चुनार अंश में 91.47 प्रतिशत, नरायनपुर में 93.05 व जमालपुर में 92.75 प्रतिशत कार्डधारकों की ईकेवाईसी हो चुकी है, शेष का बकाया है।

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत जिले के 1033 कोटे दुकानों में 4,58,233 कार्डधारकों को प्रतिमाह अनाज वितरित किया जा रहा है। इसमें 3,88,569 पात्र गृहस्थी व 69,665 अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं।

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत अंत्योदय लाभार्थियों को प्रतिकार्ड 10 किग्रा गेहूं व 25 किग्रा फोर्टिफाइड चावल (35 किग्रा) व पात्र गृहस्थी को एक किग्रा गेहूं व चार किग्रा फोर्टीफाइड चावल (पांच किग्रा प्रति यूनिट) खाद्यान्न वितरित होता है। अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से तीन माह का तीन किग्रा 54 रुपये से सशुल्क दिया जाता है।

    जनपद मीरजापुर की ई केवाईसी 92.50 प्रतिशत है। तहसील चुनार, सदर, लालगंज व मड़िहान क्षेत्र के नगर व विकास क्षेत्र के सभी कोटेदारों के माध्यम से ईकेवाईसी कराना है। इसमेें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। -संजय प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी।