Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर सड़क हादसा: पति-पत्नी और बेटी की मौत का खौफनाक वीडियो वायरल, चार दिन पहले हुई थी घटना

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 12:58 AM (IST)

    मीरजापुर के बस्तरा ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे का वीडियो चार दिन बाद वायरल हुआ है। इसमें ट्रेलर चालक ने बाइक सवार मनोज चौधरी, उनकी पत्नी रीना और ब ...और पढ़ें

    वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर बस्तरा ओवरब्रिज पर गत शनिवार को हुई थी घटना।

    वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर बस्तरा ओवरब्रिज पर गत शनिवार को हुई थी घटना।

    HighLights

    1. बस्तरा ओवरब्रिज पर हुए हादसे का वीडियो वायरल।

    2. ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन की मौत।

    3. गाजीपुर का परिवार मध्य प्रदेश जा रहा था।

    जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर)। वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर स्थित बस्तरा ओवरब्रिज पर गत शनिवार को पति-पत्नी व बेटी की सड़क हादसे में हुई मौत की घटना का वीडियो चार दिन बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    इसमें ट्रेलर चालक खतरनाक तरीके से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार गाजीपुर निवासी मनोज चौधरी, उनकी पत्नी रीना व बेटी सौम्या को रौंदते हुए ओवरब्रिज के विपरीत लेन पर पहुंच गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय दूसरे लेन पर कोई वाहन नहीं आया।

    फुटेज में देखा जा रहा है कि एक ट्रैक्टर व स्कार्पियो भी ट्रेलर की चपेट में आने से बच गया। हालांकि इस घटना में मध्य प्रदेश के हनुमना निवासी ट्रेलर चालक रोहित तिवारी भी घायल हुआ था जिसका इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में हैंडपंप को बीच सड़क पर ही छोड़कर बना दी गई सडक, वीडियाे प्रसारित होने पर हटाया गया

    गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरीबल्लभपुर तिवारीपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज चौधरी अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीता और 12 वर्षीय बेटी सौम्या के साथ मां के देखने के बाद बाइक से मध्य प्रदेश के हनुमना जा रहे थे।

    मनोज वहीं पर खेत बटाई पर लेकर परवल की खेती करते थे। पत्नी व बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई थी और पति मनोज चौधरी की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई थी।