यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ईपीडीएस पर कर्मचारियों का डाटा फीडिंग शुरू, ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी
मीरजापुर में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का डेटा ईपीडीएस पर फीड होना शुरू हो गया है, जिससे ड्यूटी लगाने में पारदर्शिता आएगी। जिले में कु ...और पढ़ें

ईपीडीएस पर कर्मचारियों का डाटा फीडिंग शुरू। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
मतदान कर्मियों का डेटा ईपीडीएस पर फीडिंग शुरू।
ड्यूटी लगाने में पारदर्शिता, कर्मचारी बहाना नहीं बना पाएंगे।
मीरजापुर में कुल 16,82,966 मतदाता, 1.15 लाख नए जुड़े।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय की कवायद आरंभ हो गई है। इसके मद्देनजर मतदान कर्मियों का विवरण फीड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम (ईपीडीएस एप्लीकेशन) पर कर्मचारियों का डाटा फीड किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियाें की सूचना को गूगल शीट पर भरने का निर्देश दिया है।
जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण आनलाइन होने से ड्यूटी लगाने में पारदर्शिता रहेगी। इसके साथ ही कोई कर्मचारी अपनी इच्छा या पहुंच के चलते अपनी ड्यूटी नहीं कटवा सकेगा।
विधानसभा चुनाव में कर्मी बहाना बनाकर ड्यूटी से भी नहीं बच पाएंगे। इसके साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण आनलाइन रहेगा। महज एक क्लिक में जानकारी मिल सकेगी।
विधानसभा चुनाव में 16,82,966 मतदाता करेंगे मतदान
मतदाता सूची (निर्वाचक नामावलियों) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद जनपद में अब कुल 16,82,966 मतदाता हैं। इसमें 9,13,867 पुरुष, 7,69,040 महिला व 50 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। एसआइआर के बाद जनपद में 1,15,427 मतदाता बढ़े हैं। इसमें 58,201 पुरुष व 57,215 महिला के साथ ही 11 थर्ड जेंडर मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
इसके पूर्व जनपद में कुल 15,67,539 मतदाता थे। इसमें से 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला तथा 39 थर्ड जेंडर मतदाता थे। जनपद में 3033 सर्विस मतदाता अर्थात सैनिक भी हैं, जो पोस्टल मतदान करते हैं। मतदाता सूची में 18-19 वर्ष के कुल 23,498 नए मतदाता जुड़े हैं।
सभी विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का विवरण गूगल शीट में 15 जुलाई तक भरवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही हार्डकापी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कार्य में विलंब होने पर संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी की होगी। -पवन कुमार गंगवार, जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी)।