विंध्य मार्ट का विधायक ने किया उद्घाटन, महिला समूहों के उत्पादों को मिला बड़ा बाजार
चुनार विधायक अनुराग सिंह ने मीरजापुर के चुनार में विंध्य मार्ट का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्व ...और पढ़ें

विंध्य मार्ट का उद्घाटन: मीरजापुर में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला नया बाजार।
HighLights
चुनार विधायक अनुराग सिंह ने विंध्य मार्ट का उद्घाटन किया।
महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं का सशक्तिकरण।
जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर)। नरायनपुर ब्लाक के रैपुरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थापित विंध्य मार्ट का उद्घाटन शुक्रवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं और विंध्य मार्ट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को विंध्य नामक ब्रांड से एक अपनी पहचान मिली है और उनके विपणन के लिए यह स्टोर मील का पत्थर साबित होगा।
बीडीओ सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि जनपद समेत ब्लाक क्षेत्र की महिलाओं द्वारा तैयार मसाले, नमकीन, सेनेटरी पैड, वर्मी कंपोस्ट, पावरलूम साड़ियां, हैंडवाश, टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, बल्ब और अगरबत्ती आदि उत्पाद यहां उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान चंद्रपाल सिंह, मिशन प्रबंधक चंदन, शिवानंद, दिनेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।