मीरजापुर के रामबाग मछली गली में सड़क धंसी, चलती गाड़ी गड्ढे में समाई, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
मीरजापुर के रामबाग स्थित मछली गली में अचानक सड़क धंसने से एक मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गई, जिसमें नाना और उनकी दो नातिन घायल हो गईं। स्कूल से लौटते समय ...और पढ़ें

मीरजापुर के रामबाग मछली गली में सड़क धंसी चलती मोटरसाइकिल गड्ढे में समाई नाना नातिन घायल।
HighLights
मीरजापुर की मछली गली में अचानक सड़क धंस गई।
मोटरसाइकिल सहित नाना और दो नातिन गड्ढे में गिरे।
घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। शहर के रामबाग स्थित मछली गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक सड़क धंस गई और वहां से गुजर रही मोटर साइकिल गाड़ी गड्ढे में समा गई। घटना में नाना गुड्डू खान और उनकी दो नातिन घायल हो गई।
वह अपनी दो नातिनो को स्कूल से लेकर घर आ रहे थे। घटना का वीडियो इंटरनेटमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि सड़क धंसते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद शुरू किया, घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। घायल की मां पर रुकसाना बानो ने कहा सड़क एकदम प्लेन थी, लेकिन एका एक सड़क धंस गई,जिसमें मेरी बेटी और दो बच्चे गड्ढे में समा गए और घायल हो गए।