विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI और बेसिक शिक्षा के बीच वेतन खाता का हुआ एमओयू, मीरजापुर में शिक्षकों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज

Published: Thu, 09 Jul 2026 04:17 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बेसिक शिक्षा और एसबीआई के बीच शिक्षकों के वेतन खातों के लिए विशेष सैलरी ...और पढ़ें

SBI और बेसिक शिक्षा के बीच वेतन खाता का एमओयू। AI जेनरेटेड फोटो

SBI और बेसिक शिक्षा के बीच वेतन खाता का एमओयू। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. बेसिक शिक्षा और एसबीआई के बीच एमओयू हुआ।

  2. शिक्षकों को विशेष सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा।

  3. व्यक्तिगत बीमा, ऋण और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएँ।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से बेसिक शिक्षा व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मध्य शिक्षकों के वेतन खातों के लिए विशेष सैलरी पैकेज एमओयू की घोषणा भी की।

विकास भवन सभागार में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एसबीआई के सैलरी पैकेज के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक व सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं के साथ विशेष वित्तीय लाभ मिलेंगे। कहा कि एसबीआई का यह विशेष सैलरी पैकेज शिक्षकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इसके तहत पात्र कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एयर एक्सीडेंट बीमा, ओवरड्राफ्ट सुविधा, आकर्षक ब्याज दरों पर गृह, वाहन एवं व्यक्तिगत ऋण, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, योनो एसबीआई के माध्यम से सहज बैंकिंग, एटीएम एवं डेबिट कार्ड सहित अनेक प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शाखा प्रबंधक धीरेंद्र मौर्य ने कहा कि यह एमओयू प्रदेश सरकार व भारतीय स्टेट बैंक के मध्य एक महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव के साथ वित्तीय सुरक्षा एवं अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में मानसून के सक्रिय होने से कम हुई बिजली की खपत, इकाइयों ने घटाना शुरू किया उत्पादन