Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WPFG 2025: डेकाथलान में यूपी के शेखर का कमाल, USA में जीता रजत पदक

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 03:57 PM (IST)

    सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेखर कुमार पांडेय ने यूएसए में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल स्पर्धा 2025 में डेकाथलान में रजत पदक जीता। उन ...और पढ़ें

    यूएसए में डेकाथलान स्पर्धा में रजत पदक जीत शेखर ने किया नाम रोशन
    यूएसए में डेकाथलान स्पर्धा में रजत पदक जीत शेखर ने किया नाम रोशन

    HighLights

    1. शेखर ने डेकाथलान में जीता रजत पदक |
    2. यूएसए में 2025 में किया देश का नाम रोशन |
    3. ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में बनाया था रिकॉर्ड |

    संवाद सूत्र, जमालपुर (मीरजापुर)। क्षेत्र के खिरौड़ी गांव निवासी सीआइएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शेखर कुमार पांडेय ने यूएसए में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल स्पर्धा 2025 में देश की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए डेकाथलान स्पर्धा में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया।

    प्रतियोगिता का आयोजन यूएसए के अलबामा प्रांत के बर्मिंघम शहर में 27 जून से छह जुलाई के बीच किया गया है। दो जुलाई को डेकाथलन में रजत पदक जीता। इसके अलावा लांग जंप, ट्रिपल जंप, 110 मीटर हर्डल एवं पोल वाल्ट प्रतियोगिता में देश की तरफ से चुनौती पेश करेंगे। इनके पिता नंदलाल पांडेय कृषक एवं माता सीता देवी गृहिणी है।

    वर्तमान में शेखर एयरपोर्ट बंगलौर में तैनात है। इन्होंने आल इंडिया पुलिस गेम्स 2024 में पोल वाल्ट स्पर्धा में पांच मीटर जंप कर राष्ट्रीय रिकार्ड बना गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी कामयाबी पर उनके कोच चंद्रभान यादव मंटू, प्रधान कुसुमलता सिंह, मंशाराम पांडेय, अवधेश पांडेय ने बधाई दिया है।