चुनार की बिटिया सोनाली सिंह को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, परिवार के लोगों में खुशी
चुनार की सोनाली सिंह को अंतरिक्ष जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। उन्होंने 73 हजार विद्यार ...और पढ़ें

चुनार की सोनाली सिंह को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित अंतरिक्ष जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य।
HighLights
सोनाली सिंह को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित।
अंतरिक्ष जागरूकता के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य।
40 से अधिक विद्यार्थियों को इसरो में इंटर्नशिप मिली।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। चुनार क्षेत्र के खम्हवा जमती निवासी व्यवसायी अशोक सिंह की पुत्री सोनाली सिंह को ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित नमस्कार फाउंडेशन के नमस्कार यूपी स्टेट क्रिएटर-2026 कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया।
मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त कर चुकी सोनाली ने बताया की अंतरिक्ष जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। उन्होंने आठ जिलों के 73 हजार विद्यार्थियों के बीच आर्ट इन स्पेस और स्पेस क्विज 20-20 कार्यक्रम का संचालन किया।
उनके प्रयासों से पूर्वांचल के 30 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन-2026 में भाग लिया, जबकि 40 से अधिक विद्यार्थियों को इसरो में इंटर्नशिप प्राप्त हुई। कार्यक्रम में इसरो वैज्ञानिक अभिषेक सिंह सहित अन्य अतिथियों ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। सोनाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता विभा सिंह को दिया।