चुनार के शिवशंकरीधाम कन्या इंटर कालेज में चोरी, प्रधानाचार्य कक्ष समेत कई कमरों के ताले तोड़े
चुनार के शिवशंकरी धाम स्थित कमला नेहरू कन्या इंटर कॉलेज में चोरों ने चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। चोर महत्वपूर्ण अभिलेखों, नकदी, बैटरी और अ ...और पढ़ें

चुनार के कमला नेहरू इंटर कॉलेज में चोरी प्रधानाचार्य कक्ष समेत कई ताले टूटे।
HighLights
कमला नेहरू कन्या इंटर कॉलेज में चोरों ने की तोड़फोड़ और चोरी।
महत्वपूर्ण अभिलेख, नकदी, बैटरी सहित कई सामान चोरी हुए।
प्रधानाचार्या ने पुलिस में तहरीर दी, मामले की जांच जारी।
जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवशंकरी धाम पचेवरा स्थित कमला नेहरू कन्या इंटर कालेज में चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर चोरी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।
चोर आलमारी में रखे कई महत्वपूर्ण अभिलेख, धनराशि, दो बैटरी, तीन पावर बैंक, डीवीआर, एमडीएम संबंधी साामान सहित कुछ जरूरी सामान साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में प्रधानाचार्या ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाचार्या द्वारा सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार विद्यालय के चौकीदार मंगरू ने फोन कर विद्यालय में चोरी होने की सूचना दी। प्रधानाचार्या ने बताया कि सूचना पर वह विद्यालय पहुंचीं तो देखा कि प्रधानाचार्य कक्ष, जेनरेटर कक्ष, चौकीदार कक्ष तथा पीछे के गेट का ताला टूटा हुआ था।
प्रधानाचार्य कक्ष व कार्यालय की आलमारी के ताले भी चटके मिले। वहीं आलमारी में रखे अभिलेख बिखरे पड़े थे। विद्यालय प्रशासन अन्य वस्तुओं एवं अभिलेखों का मिलान कर रहा है। कोतवाल विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।