Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC Result 2023: मिर्जापुर के IPS विपिन दुबे बने IAS, पिता नहीं बल्कि परिवार के इस सदस्य को बताया प्रेरणा का श्रोत

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 04:34 PM (GMT+05:30)

    UPSC Result 2023 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इसमें मीरजापुर जनपद के होनहार विपिन दुबे ...और पढ़ें

    मिर्जापुर के IPS विपिन दुबे बने IAS, पिता नहीं बल्कि परिवार के इस सदस्य को बताया प्रेरणा का श्रोत
    मिर्जापुर के IPS विपिन दुबे बने IAS, पिता नहीं बल्कि परिवार के इस सदस्य को बताया प्रेरणा का श्रोत

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। इसमें मीरजापुर जनपद के होनहार विपिन दुबे का भी चयन हुआ है। आईपीएस बनने के बाद पुन: आईएएस में चयनित होकर मीरजापुर का मान बढ़ाया है। उनके चयन से परिजनों में खुशी का माहौल है।

    संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी में विकासखंड सिटी के ग्राम इंदी पर्वतपुर के पूर्व बीडीओ विजय शंकर दुबे के पौत्र और अधिवक्ता पंकज दुबे के पुत्र विपिन दुबे का चयन में हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2023 में 238वीं रैंक मिली है। इसके पूर्व बीते सिविल सेवा परीक्षा 2022 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 361वीं रैंक हासिल की थी।

    यहां हुआ शिक्षा

    विपिन दुबे की माता जयमती देवी गृहिणी हैं। इन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। इसके बाद वर्ष 2018 में एनआईटी उत्तराखंड से बीटेक की परीक्षा पास किया। वर्तमान में सरदार वल्लभ भाई पटेल एकेडमी हैदराबाद में 12 नवंबर 2023 से आईपीएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    चाचा हैं प्रेरणा

    बताया कि छोटे चाचा इंजीनियर अनूप दुबे की प्रेरणा से सफलता अर्जित की है। चयन होने पर गांव के साथ ही अधिवक्ता संघ में हर्ष की लहर व्याप्त है। अधिवक्ता बब्बे यादव, विनोद सिंह, राज कुमार गुप्ता, निवास चंद्र पांडेय, अवधेश कुमार पांडेय, ओम नारायण मिश्रा आदि ने हर्ष जताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2023: कौन हैं यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, लखनऊ से हुई है स्कूलिंग; 2021 में भी हासिल की थी सफलता