UPTET में फर्जीवाड़ा, मीरजापुर में दूसरे की जगह परीक्षा देते वाराणसी का युवक गिरफ्तार
मीरजापुर में यूपीटीईटी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया वाराणसी का एक युवक बायोमेट्रिक मिलान न होने पर पकड़ा गया। आरोपी अजीत कुमार यादव ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
यूपीटीईटी परीक्षा में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा।
बायोमेट्रिक मिलान न होने पर मीरजापुर में पकड़ा गया।
वाराणसी निवासी अजीत कुमार यादव पर धोखाधड़ी का केस।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) तीसरे दिन शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गुड़हट्टी स्थित बीएलजे इंटर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार यादव बायोमैट्रिक का मिलान नहीं होने पर पकड़ा गया।
पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोतवाली ले गई जहां उससे पूछताछ की गई। परीक्षा केंद्र के कक्ष निरीक्षक विकास मिश्रा की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिले के 18 केंद्राें पर यूपीटीईटी आयोजित की गई थी। जिसका आखिरी दिन था। शनिवार को केवल एक पाली में परीक्षा होनी थी। सुबह दस बजे के लगभग शिक्षक निवासी वाराणसी अजीत कुमार यादव परीक्षा देने आया था।
जिसकी बायोमैट्रिक लगवाई गई ताे मिसमैच हो गई। बायोमैट्रिक में उसका नाम पवन कुमार बता रहा था। जबकि उसके आधार में अजीत उर्फ अमित था । उसे संदिग्ध मानकर हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें- 'आयकर संबंधी अपराधों में प्रोबेशन आफ आफेंडर्स एक्ट का लाभ नहीं', हाई कोर्ट ने मीरजापुर से जुड़े मामले में राहत की रद
उसने पहले तो बताया कि उसका पवन उर्फ अजीत नाम है। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने नहीं अपने स्थान पर परीक्षा देने आया है। फिर शाम को उसने बताया कि वह पवन कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसके खिलाफ परीक्षा केंद्र प्रभारी की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।