विंध्याचल मंडल के 22778 घरों में बनेगा शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
विंध्याचल मंडल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 22,778 घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थी SBM.GOV.IN पर ...और पढ़ें
-1777716878587_m.webp)
विंध्याचल मंडल के 22778 घरों में बनेगा शौचालय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल मंडल में शौचालय विहीन लोगों के लिए सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इस वर्ष मंडल के 22,778 घरों में शौचालय बनवाने का लक्ष्य है। इससे शौचालयविहीन इन परिवारों के लोगों को खुले में शौच करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहेगा।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन की ओर से 22,778 शौचालय बनवाने का लक्ष्य मिला है। इसमें जनपद मीरजापुर में 10625, सोनभद्र में 5152 व भदोही में 7001 शौचालय बनवाया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करके अपने घर में शौचालय का निर्माण करा सकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आवेदक को एसबीएम.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन सचिव, ग्राम प्रधान व सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा संयुक्त रुप से किया जाएगा।
शौचालय के धनराशि का आवंटन सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में किया जाएगा। जनपद भर में वंचित व पात्र लोगों के घरों में शौचालय बनवाया जाएगा, जिससे उनको खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़े।
प्रति शौचालय मिलता है 12 हजार रुपये
स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। शौचालय के लिए गड्ढा खोदवाने के बाद छह हजार और पूरा होने पर छह हजार रुपये की द्वितीय किस्त सीधे खाते में भेजी जाती है।
जनपद में बन चुके एक लाख शौचालय
जनपद मीरजापुर की ही बात करें तो योजना के तहत अबतक कुल एक लाख 173 शौचालय बनाए जा चुके हैं। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि विकास खंड छानबे में 10514, जमालपुर में 11672, सिटी में 10066, हलिया में 11849, कोन में 5164, लालगंज में 7009, मझवां में 7040, नरायनपुर में 10555, पहाड़ी में 5217, पटेहरा में 5490, राजगढ़ में 11498 और सीखड़ में 4099 शौचालय बना है।
खबरें और भी
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वर्ष 2026-27 में शौचालय बनवाने के लिए शासन से लक्ष्य मिला है। शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। पात्र 10625 लोगों के घरों में शौचालय बनवाने के लिए धनराशि जारी की जाएगी। -संताेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।