विंध्यवासिनी मंदिर से तत्काल प्राइवेट CCTV कैमरे हटाने के निर्देश, न मानने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा समीक्षा की गई, जिसमें मंदिर परिसर और परिक्रमा मार्ग से अनाधिकृत निजी सीसीटीवी ...और पढ़ें

विंध्यवासिनी मंदिर से तत्काल प्राइवेट CCTV कैमरे हटाने के निर्देश।
HighLights
मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हुई।
मंदिर परिसर से अनाधिकृत निजी सीसीटीवी कैमरे हटाए जाएंगे।
आदेश न मानने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, विंध्याचल (मीरजापुर)। मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अभेद्य बनाने के लिए शुक्रवार को पुरानी वीआईपी रोड स्थित गेट नंबर-एक के सेफ हाउस में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंदिर परिसर, परिक्रमा पथ और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए सुरक्षा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में मंदिर परिसर और परिक्रमा मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति लगाए गए निजी सीसीटीवी कैमरों को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय माना गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंदिर क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही संचालित होगी। किसी भी व्यक्ति को निजी कैमरे लगाने की अनुमति नहीं होगी।
नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बिना अनुमति लगाए गए सभी निजी कैमरे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि आदेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया कि मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में श्रीविंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन के निर्णय का समर्थन करते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक में एसपी सिटी नितेश कुमार सिंह, मंदिर प्रभारी उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानू पाठक आदि थे।
यह भी पढ़ें- खरीफ फसल के लिए खुला पोर्टल, गैर ऋणी किसान 14 और केसीसी धारक 31 अगस्त तक करा सकेंगे बीमा