शूटिंग में 23वीं वाहिनी मुरादाबाद का जलवा: कार्बाइन ट्रॉफी पर कब्जा, 168 अंक हासिल कर छा गए राजकुमार मौर्य
29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन शूटिंग प्रतियोगिता में 23वीं वाहिनी मुरादाबाद ने कार्बाइन स्पर्धा का खिताब जीता। मुख्य आरक्षी राजकुमार मौर्य सर्वो ...और पढ़ें

29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एलार्म एफीसिऐंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता प्रतिभाग करते जवान सौ. पीएसी
HighLights
29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन प्रतियोगिता के चौथे दिन मुरादाबाद की टीम रही अव्वल
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन अलार्म एफिशिएंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को मेजबान 23वीं वाहिनी कार्बाइन/एमपी-5 शूटिंग स्पर्धा में चैंपियन बनी। मुरादाबाद की टीम ने 325 अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया, जबकि 41वीं वाहिनी गाजियाबाद 281 अंकों के साथ उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के सबसे बड़े आकर्षण रहे मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी राजकुमार मौर्य, जिन्होंने चारों चरणों में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 168 अंक अर्जित किए और प्रतियोगिता के सर्वोच्च लक्ष्यभेदक बने।
25 गज की स्पर्धा में मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी नीरज सिंह ने पहला, राजकुमार मौर्य ने दूसरा और गाजियाबाद के शुभम चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 गज स्पर्धा में राजकुमार मौर्य ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
गाजियाबाद के तजेन्द्र सिंह दूसरे और शुभम चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। 50 गज नीलिंग स्पर्धा में भी राजकुमार मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। शुभम चौधरी दूसरे और नीरज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 50 गज प्रोन स्पर्धा में नीरज सिंह ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
तजेन्द्र सिंह दूसरे और राजकुमार मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समानांतर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के इंडोर फायरिंग रेंज में एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाएं भी हुईं।
एयर राइफल में 41वीं वाहिनी ने 207 अंकों के साथ पहला और 28वीं वाहिनी इटावा ने 201 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल स्पर्धा में 6वीं वाहिनी मेरठ 230 अंकों के साथ विजेता रही, जबकि 23वीं वाहिनी 213 अंक अर्जित कर उपविजेता बनी।