मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टैक्सपेयर्स को सम्मानित कर लाभार्थियों को सौंपी पक्की छत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में ₹365.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने सर्वाधिक करदाताओं को सम्मानित किय ...और पढ़ें

हेल्थ कार्ड सौंपते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
HighLights
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, गोल्डन कार्ड, टूल किट आदि सौंपे
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती पर सर्वाधिक जीएसटी व कर देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया।
इनमें पशुपति एक्रीडेशन के निदेशक सत्यप्रकाश गुप्ता, डिजाइनको से विभोर गुप्ता, आकांक्षा ऑटोमोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार गोयल, साई ऊर्जा लिमिटेड से बनवारी लाल तोड़ी, हम इंफ्रा लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड वीरेंद्र प्रताप यादव, अमित बाजवा, सरलोक सर्विस के लोकपाल सिंह, यूपी डिजिटल मुरादाबाद की चारू गुप्ता, श्री एक्सप्रेशन के राहुल सिंह, श्रीप्रकाश को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लिए स्वाति वर्मा को प्रमाण पत्र दिया। वहीं, विश्वकर्म योजना के तहत काजल सैनी को टूल किट, चंचल चौहान, मेधा दिवाकर व पायल जैन को आवास की चाबी सौंपी। आयुष्मान योजना के तहत अनीता शर्मा को गोल्डन कार्ड सौंपा।
कुछ देर बाद बुद्धि विहार स्थित मैदान पर मुरादाबाद सदर, देहात व कुंदरकी विधानसभाओं, नगर निगम, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।