Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: 'संविधान उठाकर घूमने वाले ही आज उसे कलंकित कर रहे', BJP प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर करारा हमला

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 08:31 AM (GMT+05:30)

    UP Politics भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के आरक्षण की मूल भावना से खिलवाड़ किए जाने संबंधी बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। ...और पढ़ें

    UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की फोटो।
    UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की फोटो।

    HighLights

    1. अखिलेश यादव को एक वोट बैंक की चिंता
    2. भाजपा सभी वर्ग के लिए करती है काम

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह रविवार को मुरादाबाद पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं।

    इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा पर आरक्षण की मूल भावना से खिलवाड़ किए जाने संबंधी बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी।

    भाजपा सभी वर्ग के लिए काम करती है

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य करती है, किसी के साथ भेदभाव नहीं है। जबकि पीडीए का नारा देने वाले अखिलेश यादव देखें की उनकी सरकार में क्या-क्या होता था। केवल एक ही जाति के लोगों के लिए भर्ती होती थी। अखिलेश यादव के लिए पिछड़ा वर्ग केवल वोट बैंक है, उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।

    विभाग कर रहा है समीक्षा

    अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री के कुर्सी छोड़ देने वाले बयान पर कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 69 हजार भर्ती पर न्यायालय ने जो आदेश किया है, विभाग उसकी समीक्षा कर रहा है। भाजपा सरकार नियमों के अनुरूप कार्य करती है। संविधान प्रदत्त आरक्षण का हर हाल में पालन होगा। हमारी सरकार किसी एक जाति के लिए कार्य नहीं करती, हमारे लिए सभी समान है और सभी को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सपा सरकार में प्रदेश के आयोग और बोर्ड में किस प्रकार से तैनाती होती थीं और तब कैसे-कैसे भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, यह जगह जाहिर है।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में शिवबरन को मायावती ने दी टिकट, मिल्कीपुर से रामगोपाल हैं प्रत्याशी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: रक्षाबंधन पर यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, कुशीनगर-महाराजगंज समेत कई जिलों में अलर्ट

    उपचुनाव में यादव और मुस्लिम अधिकारियों को ड्यूटी पर नहीं लगाए जाने के आरोप पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह उनका विचार है, अफवाह फैलाते हैं। भाजपा लोकतंत्र की परंपराओं में विश्वास रखती है।

    संविधान उठाने वाले की कलंकित कर रहे

    मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा का माफिया अतीक के बेटे का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मियों को गेलेंट्री अवार्ड पर दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कि जनता ने कानून का राज स्थापित करने के लिए चुना है। अपराधी, माफिया और अनैतिक कार्य करने वालों पर कार्रवाई की है। यह केवल वोट बैंक के लिए एजेंडा चला रहे हैं। यह जनता बहुत अच्छे से जानती है। आज संविधान उठाकर घूमने वाले ही संविधान को कलंकित कर रहे हैं, इसमें कांग्रेस सबसे आगे हैं।

    खबरें और भी