मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर BKU कार्यकर्ताओं का तांडव! महिला कर्मियों से छेड़छाड़ और 26,000 की लूट, 24 गिरफ्तार
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर हमला कर टोल कर्मियों से मारपीट की, महिला कर्मियों से छेड़छाड़ कर 26,000 रुपये ...और पढ़ें

इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता, मौजूद पुलिस बल
HighLights
मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इब्राहीमपुर टोल प्लाजा की घटना, मैनेजर ने दी तहरीर
संवाद सहयोगी, बिलारी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को म करीब चार बजे पहुंचकर भाकियू जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। महिला टोल कर्मियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए 26 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने रंगदारी भी मांगी।
टोल को फ्री करा दिया। इससे तमाम वाहन बिना टोल दिए निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जिलाध्यक्ष समेत 24 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रंगदारी मांगने, छिनैती, जानलेवा हमला, छेड़छाड़, समेत अन्य धाराओं में पांच को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

टोल प्लाजा के मैनेजर रेवाड़ी निवासी सोनू यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार दोपहर टोल पर करीब पांच वाहनों में सवार होकर लोग पहुंचे। वाहनों पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत लिखा था।
गाड़ियों से उतरकर संभल के थाना गुन्नौर के गांव नगलिया मजरा कोहेरा के कुंवर पाल सिंह यादव ने खुद को संभल का जिला अध्यक्ष बताया। उनके साथ रविंद्र निवासी गुन्नौर, नज्मे आलम निवासी जुनावई, शिवराज सिंह निवासी धनारी, संभल, वीरेश कुमार निवासी बबराला के अलावा कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आए।
टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर विपिन व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष व भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों से टोल नहीं देने की बात कहते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद लाठी डंडों से हमला कर दिया। करीब आधा घंटे तक आरोपित टोल प्लाजा पर तांडव मचाते रहे।
खबरें और भी
इतना ही उन्होंने टोल को भी फ्री कर दिया। जिससे आने-जाने वाले वाहन बिना टोल-टैक्स दिए निकल गए। इससे राजस्व की भी हानि हुई। आरोपितों ने मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये प्रति माह संगठन के लिए देने की बात कही। आरोपितों ने महिला सुपरवाइजर से छेड़छाड़ की।
टोल का 26,000 रुपया और मोबाइल फोन भी छीन लिया। कहा कि उनकी गाड़ियां और ट्रक यहां से फ्री में निकलेंगे। इधर जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कई आरोपित भागने लगे।
पुलिस ने मौके से ही भाकियू जिलाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, रविंद्र, नज्मे आलम, शिवराज सिंह, वीरेश कुमार, श्योराज समेत 24 को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत पांच को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के नाम भी अब प्राथमिकी में बढ़ाएगी।
आधा घंटे तक बिना टोल दिए निकलती रही गाड़ी
भाकियू जिलाध्यक्ष करीब पांच गाड़ियों में कार्यकर्ताओं के साथ टोल पर पहुंचे थे। उसने जाते ही टोल में हंगामा करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद तोड़फोड़ भी की। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
करीब आधा घंटे तक वहां से गुजरने वाले वाहन बिना टोल के गुजरते रहे। इससे राजस्व को भी काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने पहुंचकर जब आरोपितों को हिरासत में लिया तब जाकर दोबारा से टोल शुल्क शुरू हो सका।
पहले भी हुआ था टोल लेने को विवाद
बताया जाता है कि इससे पहले भी भाकियू के जिलाध्यक्ष का टोल कर्मियों से विवाद हुआ था। उस दौरान भी जिलाध्यक्ष टोल देना नहीं चाहता था, लेकिन जब बिना टोल उसे नहीं जाने दिया था। उसी दिन जिलाध्यक्ष कहकर गया था कि अबके बाद कभी भी टोल नहीं दूंगा। उसी दिन के विवाद का बदला लेने के लिए जिलाध्यक्ष पांच गाड़ियों के साथ पहुंचा था।
टोल देने को लेकर विवाद हुआ था। उसी के बाद उन्होंने हमला किया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर पांच को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 24 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
- कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ की हिमाकत, पकड़ने आए दारोगा पर चाकू से किया जानलेवा हमला