विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हम भी पहले हिंदू थे… मुस्लिम युवकों से दोस्ती के लिए उकसाने वाली डायरेक्टर पर मुकदमा, ब्यूटी एकेडमी सील

Published: Thu, 25 Jul 2024 02:32 AM (IST)

ब्यूटी एकेडमी में मतांतरण कराने के आरोपों से घिरीं डायरेक्टर रक्षंदा खान और उनके पति शाहनवाज समेत तीन के खिलाफ ...और पढ़ें

कांठ रोड स्थित फैशन एकेडमी सील होने के बाद बंद शटर। जागरण
कांठ रोड स्थित फैशन एकेडमी सील होने के बाद बंद शटर। जागरण

HighLights

  1. डायरेक्टर समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी, ब्यूटी एकेडमी सील
  2. छात्राओं को मुस्लिम युवकों से दोस्ती के लिए प्रेरित करने का आरोप
  3. मंगलवार को हिंदू संगठनों ने आंदोलन करके की थी कार्रवाई की मांग

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ब्यूटी एकेडमी में मतांतरण कराने के आरोपों से घिरीं डायरेक्टर रक्षंदा खान और उनके पति शाहनवाज समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी एकेडमी भी सील कर दी गई है। प्रशिक्षणार्थियों ने तहरीर में डायरेक्टर पर भेदभाव बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वालों ने सोमवार को जिलाधिकारी के लिए शिकायती पत्र दिया था। आरोप था कि कांठ रोड स्थित एकेडमी में मेकअप, हेयर समेत कई कोर्स सिखाए जाते हैं। वहां कलावा, सिंदूर, मंगलसूत्र पहनकर जाने पर उत्पीड़न किया जाता है। 

हिंदू प्रशिक्षणार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है। उनका ब्रेन वाश किया जा रहा है। एकेडमी में नमाज पढ़ी जाती है। डायरेक्टर लड़कियों को मुस्लिम लड़कों के साथ रहने के लिए प्रेरित करती हैं। कहती हैं कि हम भी पहले हिंदू थे। शादी करके मुस्लिम के साथ रह रहे हैं। 

प्रशिक्षणार्थियों ने फीस वापसी के साथ ही परिजनों की जान की सुरक्षा भी किए जाने की मांग की। उन्होंने पुलिस को भी पत्र दिया। 

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि छात्राओं की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। इधर, रक्षंदा खान ने सोमवार सभी आरोपों को निराधार बताया था। उनका कहना था कि मामला कुछ और है, जिसे धर्म से जोड़कर हवा दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी सच्चाई से अवगत कराएंगे। 

हिंदू संगठनों में गुस्सा

एकेडमी में हिंदू प्रशिक्षणार्थियों के साथ भेदभाव को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पिछले वर्ष भी एकेडमी डायरेक्टर पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। 

इसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। संस्थान पर ताला लगाने का प्रयास किया था। हालांकि, उस समय मामला निपट गया था। थाना पुलिस का कहना है कि तान्या चौधरी के पास सीसीटीवी फुटेज हैं। उनसे फुटेज मांगे गए हैं। इन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 14 साल बाद… किसानों को चार गुणा मिलेगा अधिग्रहित जमीन का मुआवजा, सीएम योगी ने दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें: लहूलुहान युवती को बाइक पर लेकर भाग रहे थे दो युवक, गांव वालों ने पकड़कर पीटा, एक टीचर तो दूसरा फौजी निकला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।