सावधान! 'कॉकरोच जनता पार्टी' ज्वाइन करने के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक खाता, मुरादाबाद में बड़ा खुलासा
मुरादाबाद में 'काॅकरोच जनता पार्टी' ज्वाइन करने के नाम पर साइबर ठगों ने दो युवकों के मोबाइल हैक करने की कोशिश की। ओटीपी डालते ही फोन हैक हो गए, हालांक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
पार्टी ज्वाइन कराने के नाम पर भेजी जा रही ओटीपी, मोबाइल हैक
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। साइबर अपराधी ठगी का नया-नया तरीका निकालते रहते हैं। इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित काॅकरोच जनता पार्टी की सदस्यता के नाम पर भी ठगी की कोशिश की जा रही है। साइबर ठगों द्वारा आनलाइन आवेदन भेजे जा रहे हैं।
मुरादाबाद के हरथला निवासी बिट्टू ने भी पार्टी ज्वाइन करने के लिए आवेदन किया तो उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। ओटीपी को जैसे ही बिट्टू ने आवेदन पत्र (आनलाइन फार्म) में डाला तो उनका मोबाइल हैक हो गया। गनीमत यह कि उनके खाते में रुपये नहीं थे।
वहीं, बुद्धि विहार निवासी विवेक कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि दोनों के साथ ठगी नहीं हुई। दोनों युवक अपने मोबाइल लेकर साइबर थाना पहुंचे। एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के अनुसार ऐसी शिकायतें आ रही हैं। इस बारे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
काॅकरोच जनता पार्टी को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से सर्च किया जा रहा है। पार्टी से युवा जुड़ रहे हैं। ऐसे में युवाओं को साइबर ठगी का शिकार बनाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है। काॅकरोच जनता पार्टी आनलाइन चल रही है। इसी का लाभ उठाने के लिए ठग पूरी तरह सक्रिय है।
खबरें और भी
पिछले दो दिन में मुरादाबाद में कई युवकों से ठगी का प्रयास किया गया है। हरथला निवासी बिट्टू ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पार्टी से जुड़ने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया।
जैसे ही उन्होंने ओटीपी आनलाइन फार्म में डाला, उनका मोबाइल हैक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि उनके बैंक खाते में रुपये नहीं थे, जिससे आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। इसी तरह बुद्धि विहार निवासी विवेक कुमार के साथ भी साइबर ठगी का प्रयास किया गया।
विवेक ने बताया कि पार्टी की सदस्यता के नाम पर उनसे भी आनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया था। उन्हें समय रहते शक हो गया और उन्होंने तुरंत मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। इसके बाद दोनों युवक शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचे।
बताया जा रहा है कि काॅकरोच जनता पार्टी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं। इसी लोकप्रियता का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और आनलाइन फार्म के जरिए लोगों तक पहुंच रहे हैं।
केस नंबर 1 : हरथला निवासी बिट्टू पढ़ाई कर रहे हैं। जैसे ही काॅकरोच जनता पार्टी को इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने ट्रेंड करते हुए देखा तो उनकी भी इच्छा इससे जुड़ने की हुई। उन्होंने एक फेसबुक पर फार्म देखा, जिसे आनलाइन भरना है। इस फार्म में मेल आइडी से लेकर अन्य जानकारी मांगी थी।
पूरा फार्म भरने के बाद जब उन्होंने क्लिक किया तो उस पर ओटीपी डालने का आप्शन आया। उनके मैसेज में ओटीपी का मैसेज आ गया था। उन्होंने तुरंत ओटीपी पर आया नंबर डाल दिया। बाद में उनका मोबाइल हैक हो गया।
केस नंबर दो : बद्धि विहार निवासी विवेक कुमार पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने भी फेसबुक पर आए एक आवेदन को भरना शुरू किया। उनके पास भी ओटीपी नंबर आया, लेकिन जैसे ही ओटीपी नंबर डाला तो मोबाइल हैक होने लगा। इसी बीच उन्होंने अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। साथ ही तुरंत आनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई।
इस प्रकार की कई शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और मोबाइल पर आए ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध आनलाइन फार्म या लिंक मिले तो तुरंत उसकी जांच करें।
- सुभाषचंद्र गंगवार, एसपी क्राइम
यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद और नैनीताल हाईवे पर खत्म होगा हादसों का डर, सरकार उठाने जा रही है ये सख्त कदम