विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म: आजम खान से चर्चा में आए, उन्हीं की कोर्ट में विवि का भाग्य

Published: Sat, 15 Aug 2026 08:07 AM (IST)

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह अवकाश पर चले गए हैं। सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अफसर सिंह ने मुरादाबाद ...और पढ़ें

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह 

HighLights

  1. कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह का सेवा विस्तार समाप्त हुआ

  2. वे शुक्रवार को अवकाश पर चले गए हैं

  3. मुरादाबाद में साढ़े पांच साल कमिश्नर रहने का रिकॉर्ड

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति को लेकर फिर से अटकलों का बाजार गर्म है। इनकी सेवा विस्तार की अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई। बीते साल उन्हें एक साल का सेवा विस्तार मिला था, जिसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त की थी। ऐसे में नए आदेश का सभी को इंतजार है। कमिश्नर अवकाश पर चले गए हैं।

छह मार्च 2021 को मुरादाबाद मंडल के 44वें कमिश्नर के रूप में संभाला था कार्यभार

आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अफसर हैं। पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश आए कमिश्नर का बतौर रामपुर डीएम रहते साल 2020 में पहली बार एक साल का विस्तार मिला। फिर वह छह मार्च 2021 को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर बने। साल 2021 में दूसरी बार एक साल के लिए फिर उनका कार्यकाल बढ़ा। 2022 में तीसरी व 2023 में चौथी बार कार्यकाल बढ़ा। साल 2024 में छह-छह माह के लिए दो बार कार्यकाल बढ़ा। लगातार छह साल सेवा विस्तार के बाद बीते साल 2025 जब उनका कार्यकाल खत्म हुआ। सातवीं बार 14 अगस्त तक के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा, जो प्रशासनिक नियमों में दुर्लभ मिसाल बना।

एक ही कमिश्नरी का रिकॉर्ड

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह करीब साढ़े पांच वर्ष से मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर हैं। इस रिकॉर्ड के साथ वह पहले ऐसे आईएएस अफसर हैं जो एक ही कमिश्नरी में बतौर कमिश्नर अपनी सेवाएं दी हैं। प्रदेश में अन्य किसी सीनियर आईएएस अफसर के खाते में यह रिकॉर्ड नहीं है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय की बढ़ेगी प्रतिनियुक्ति, दोबारा अवधि बढ़ाने की तैयारी

आजम खान से चर्चा में आए, उन्हीं की कोर्ट में विश्वविद्यालय का भाग्य

आंजनेय कुमार सिंह रामपुर के डीएम रहे। इसी दौरान सपा नेता आजम खान पर कार्रवाई से वह चर्चा में आए। जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश प्रकरण की उनके ही कोर्ट में सुनवाई चल रही है।  

यह भी पढ़ें- 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?