विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद सर्किट हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा: मंत्री धर्मपाल सिंह को नहीं मिली VIP सूट की चाबी, जानें पूरा मामला

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:37 PM (IST)

मुरादाबाद सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को वीआईपी सूट की चाबी के लिए इंतजार करना पड़ा। उन्होंने गोशालाओं ...और पढ़ें

सर्किट हाउस में बंद कमरा (लाल निशान) के आगे खड़े पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (मध्य) । वीडियो ग्रेब

सर्किट हाउस में बंद कमरा (लाल निशान) के आगे खड़े पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (मध्य) । वीडियो ग्रेब

HighLights

  1. बोले, गोशालाओं में घपला करने वाले दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

  2. जांच में दोष मिलने पर सीवीओ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हरिद्वार जाते समय परिवार के साथ आधा घंटा आराम करने सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को वीआईपी सूट की चाबी के लिए इंतजार करना पड़ा। स्टाफ का कर्मचारी चाबी लेकर कहीं चला गया था। मंत्री के पहुंचने के बाद कर्मचारी की तलाश शुरू हुई।

आनन-फानन में उसे तलाश कर चाबी मंगाई गई, तब जाकर वीआइपी सूट का ताला खुल सका। इसके बाद मंत्री परिवार के साथ कमरे में रुके। शनिवार को करीब ढाई बजे पहुंचे पशुधन मंत्री ने विश्राम से पहले पत्रकारों से बातचीत की।

कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश का विकास और आम नागरिकों के साथ वीआइपी की सुरक्षा है। उन्होंने निराश्रित गोवंश के संरक्षण को भी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया।

कहा कि दूध देना बंद करने के बाद पशुपालक गोवंश को छोड़ देते हैं। इस पर विचार करने की जरूरत है। सरकार ने ऐसे पशुओं के संरक्षण के लिए प्रदेश में 7,500 गोशालाएं बनाई गई हैं, जिनमें 14 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित है।

पशुओं पर प्रतिदिन करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुरादाबाद की गोशालाओं में सामने आइ गड़बड़ियों पर पशुधन मंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव पशुपालन मुकेश मेश्राम के निरीक्षण के बाद ठीक कार्रवाई की गई है।

उन्हें बताया गया कि जांच में सामने आया है कि टेंडर एक ही व्यक्ति के नाम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पशुपालन विभाग के आला अधिकारियों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। जांच में दोषी होने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। राजनीतिक सवाल पर मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा लगातार पीडीए की परिभाषा बदल रही है। पहले ए से अल्पसंख्यक बताया जाता था। पी से पिछड़ा लेकिन, अब अल्पसंख्यक के स्थान पर अगड़े और पिछड़ों के स्थान पंडित कर दिया गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा पर बिरादरी की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: 3 बच्चों की मां को 6 बच्चों के पिता से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं रोक पाई यह अनोखा निकाह