विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: 3 बच्चों की मां को 6 बच्चों के पिता से हुआ प्यार, पंचायत भी नहीं रोक पाई यह अनोखा निकाह

Published: Fri, 21 Aug 2026 09:45 PM (IST)

तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर से निकाह कर लिया, जिसे पंचायत भी नहीं ...और पढ़ें

तबस्‍सुम और मोहम्‍मद उमर

तबस्‍सुम और मोहम्‍मद उमर

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पति की मौत के बाद तीन बच्चों के साथ रह रही तबस्सुम का दिल छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर से लग गया।दोनों ने एक होने का निर्णय लिया और कलियर शरीफ जाकर निकाह कर लिया। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज किया तो दोनों के स्वजन को जानकारी हो गई। गांव में पंचायत बैठी, लेकिन एक दूसरे ने अपनी बात लोगों के सामने रखी तो पंचायत भी दोनों को एक होने से नहीं रोक पाई।

पंचायत के बाद तबस्सुम अपने तीनों बच्चों और घरेलू सामान लेकर पति संग चली गई। उमर तबस्सुम और तीन बच्चों के साथ सिरसवा दौहराया में किराये के मकान में रह रहा है। जबकि उमर की पहली पत्नी छह बच्चों के साथ गांव में रह रही है। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

भोजपुर के गांव रानीनागल निवासी तबस्सुम के पति रियाजुल की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी तबस्सुम अपने तीनों बच्चों के साथ ससुराल में ही रही थी।

समय बीतता गया और वह अपने बच्चों के साथ जीवन को आगे बढ़ा रही थी। इसी दौरान महिला की मुलाकात कोरबांकू गांव निवासी मोहम्मद उमर से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

कुछ ही दिनों में एक दूसरे में प्यार हो गया और निकाह करने का निर्णय ले लिया। इसके बाद दोनों ने करीब पांच दिन पहले कलियर शरीफ में जाकर निकाह कर लिया, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी दोनों के स्वजन को हुई तो विरोध शुरू हो गया।

मामला पुलिस तक भी पहुंच गया, लेकिन इसी बीच तीन दिन पहले गांव रानीनागल में पंचायत बैठ गई। पंचायत में महिला का पक्ष जाना गया। महिला ने साफ कह दिया कि उमर के साथ निकाह कर लिया है। इसलिए अब वह मेरा पति है।

इसके बाद उमर ने भी कहा कि हम दोनों ने निकाह कर लिया है। मेरे छह बच्चे और पहली पत्नी गांव में रहेगी। जबकि तबस्सुम और तीन बच्चों के साथ सिरसवा दौहराया पर रहूंगा।

अब उमर दूसरी पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा है। भोजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि दोनों ने निकाह किया है। इस बात की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को मुरादाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद