विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

School Holiday: कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को मुरादाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद

Published: Fri, 21 Aug 2026 04:49 PM (IST)

कांवड़ यात्रा के कारण मुरादाबाद जिले में 22 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह निर्णय कांवड़ियों ...और पढ़ें

दिल्ली रोड पर सजे केसरिया बाजार से गुजरते शिवभक्त।

दिल्ली रोड पर सजे केसरिया बाजार से गुजरते शिवभक्त।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते जिले में 22 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने श्रावण माह के अंतिम शनिवार को कांवड़ियों के जल लेने और सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर यह निर्णय लिया है।

आदेश के तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों के साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी, व्यावसायिक और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।

श्रावण माह के अंतिम शनिवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आवागमन और सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के कारण महानगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

कांवड़ियों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनने के साथ ही दुर्घटना और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार, 22 अगस्त (शनिवार) और 24 अगस्त (सोमवार) को जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

हालांकि, जिन शिक्षण संस्थानों में बोर्ड, विश्वविद्यालय अथवा किसी आयोग की ओर से पूर्व निर्धारित परीक्षा होनी है, वहां परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे संस्थानों पर अवकाश का आदेश लागू नहीं होगा। प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद हाईवे पर हादसा: झपकी आते ही डिवाइडर पर चढ़कर पलटी एंबुलेंस, चालक की दर्दनाक मौत