विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad News: कुत्ते को पत्थर मारने पर दो समुदायों में झड़प, मंदिर में कीर्तन कर रहे लोगों को लाठी-डंडों से पीटा

Published: Wed, 26 Mar 2025 07:43 AM (IST)

Moradabad News मुरादाबाद में एक पालतू कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। हिंदू ...और पढ़ें

Moradabad News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Moradabad News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. हमलावरों ने लाठी-डंडों से भी की मारपीट, दो घायल, चार गिरफ्तार
  2. पालतू कुत्ते पर पत्थर मारने को लेकर हुआ संघर्ष, 20 पर केस दर्ज हुआ है

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पालतू कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है गांव के मंदिर पर कीर्तन कर रहे हिंदुओं पर पथराव किया गया। उनके साथ लाठी-डंडों से भी मारपीट की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दो संप्रदाय के लोगों के आमने-सामने आने से पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मच गई।

पथराव और मारपीट में दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के विनोद कुमार का पालतू कुत्ता सोमवार शाम मस्जिद के पास पहुंच गया। आरोप है कि ईशान ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। विनोद ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उस समय कुछ लोगों ने विवाद शांत कर दिया। रात करीब दस बजे गांव के मंदिर पर विनोद कुमार अन्य स्वजन के साथ कीर्तन में बैठे हुए थे।

गला दबाकर हत्या करने का किया प्रयास

कुछ मुस्लिमों ने वहां आकर विनोद को पीटना शुरू कर दिया। उनकी गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। बचाव में आए उनके भतीजे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मुस्लिमों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर किसी तरह लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने असलम इसके बेटे ईशान के अलावा शरीफ और रफीक को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ बोले, पुलिसबल तैनात

सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट हुई है। पथराव की जानकारी लोगों ने दी है। इस मामले की भी जांच की जा रही है। गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: उफ्फ गर्मी... यूपी में झांसी रहा सबसे गर्म जिला, देखिए कैसा रहेगा आज का मौसम

ये भी पढ़ेंः आगरा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में हुआ विवाद

कचहरी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

कचहरी से घर से जा रहे अधिवक्ता में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता ने अपने भाई के ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मझोला क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी फिरासत हुसैन अधिवक्ता है और कचहरी में चेंबर नंबर 372 पर बैठते है। सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में अधिवक्ता फिरासत हुसैन ने बताया कि उनके भाई रिफाकत हुसैन के ससुराल वालों से उनकी मुकदमे बाजी चल रही है। जिसके चलते ससुराल पक्ष के फारूख हुसैन व गफ्फार हुसैन उनके रंजिश रखते है।

आरोपितों ने गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए

अधिवक्ता फिरासत हुसैन का आरोप है कि 24 मार्च की शाम पांच बजे वह अपने चेंबर से घर जा रहे थे। इसी बीच कचहरी स्टैंड के पास पहले से मौजूद फारूख हुसैन, गफ्फार हुसैन, शाहरूख व मारूफ ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।