लॉटरी में नाम आने पर खुशी से खिले चेहरे: मुरादाबाद में दिव्यांग, SC/ST व OBC को सह्याद्री पॉकेट-ए में मिले प्लाट
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने सह्याद्री पॉकेट-ए में भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी ड्रॉ आयोजित किया, जिसमें दिव्यांग, अनुसूचित जाति, ...और पढ़ें

लॉटरी के माध्यम से प्लाट आवंटन करने के लिए आवेदक से पर्ची निकलवाकर लेती एमडीए की टीम। जागरण
HighLights
मुरादाबाद में सह्याद्री पॉकेट-ए भूखंडों के लिए लॉटरी ड्रॉ।
दिव्यांग, एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणियों को मिले 112.50 वर्गमीटर भूखंड।
विजेताओं के नाम घोषित होने पर आवेदकों में खुशी की लहर।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। किस्मत का पर्चा किसके नाम निकलेगा, इसे लेकर बुधवार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय में सह्याद्री पॉकेट-ए में 112.50 वर्गमीटर के भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी ड्रॉ कराया गया। बुधवार को सुबह एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
जैसे-जैसे पर्चियां निकलीं, आवेदकों की धड़कनें भी बढ़ती गईं। सबसे पहले दिव्यांग श्रेणी के दो भूखंडों की लॉटरी हुई। इस श्रेणी में दो ही आवेदन आए थे। ऐसे में दोनों आवेदकों हितेश कुमार और जोगिंदर को भूखंड मिल गए।
इसके बाद अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित चार भूखंडों की बारी आई। चार भूखंडों के लिए 13 आवेदकों ने दावेदारी की थी।
लॉटरी में रामौतार सिंह, बब्रुवाहन, रोशन लाल और राजेंद्र कुमार के नाम निकले। नाम निकलते ही विजेताओं के चेहरों पर खुशी नजर आई।
सह्याद्री पॉकेट-ए में लॉटरी से खुली किस्मत, 13 दावेदारों में चार के नाम निकले
अनुसूचित जनजाति श्रेणी के दो भूखंडों के लिए भी लॉटरी कराई गई। इसमें राखी और सुनील सिंह राणा के नाम निकले। इसके बाद लॉटरी का रुख ओबीसी वर्ग की ओर हुआ। 112.50 वर्गमीटर के कुल 54 भूखंड इस वर्ग के लिए निर्धारित हैं। इनमें दिव्यांग श्रेणी के तीन भूखंडों के लिए चार आवेदन आए थे। लॉटरी में रवि कुमार पुत्र बाबू, राहुल सिहरे और फरमान खान के नाम निकले।
यह भी पढ़ें- यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस
यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आरक्षित श्रेणियों के भूखंडों के लिए उमड़ी आवेदकों की भीड़
ओबीसी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच भूखंड आरक्षित थे। इन पर 14 आवेदकों ने दावेदारी की। लॉटरी में बलवीर सिंह, दिनेश चंद्र, रामलाल, रामौतार गंगवार और मुनिराम भाग्यशाली रहे। सबसे ज्यादा उत्सुकता ओबीसी के सामान्य वर्ग के 46 भूखंडों को लेकर रही। इन भूखंडों के लिए 258 आवेदन आए हैं। बड़ी संख्या में दावेदार होने के कारण लॉटरी के दौरान लोगों की निगाहें पर्चियों पर टिकी रहीं।
पॉकेट-ए में भूखंड पाने के लिए आवेदकों के बीच लंबे समय से इंतजार था। लॉटरी प्रक्रिया ने इस इंतजार को नतीजे में बदल दिया। जिनके नाम पर्चियों से निकले, उनके लिए यह दिन यादगार बन गया, जबकि बाकी आवेदकों की उम्मीदें अगली प्रक्रिया पर टिकी हैं।
