विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी में निकाह, पंजाब में बीवी और मुरादाबाद में बारात: दूल्हे की चालाकी पड़ी भारी, बंधक बने बराती

Published: Fri, 10 Apr 2026 07:31 AM (IST)

मुरादाबाद के पाकबड़ा में एक शादीशुदा युवक दूसरी शादी करने पहुंचा, लेकिन उसकी पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया, थाने में शुरू हुई पंचायत

संवाद सूत्र, पाकबड़ा (मुरादाबाद)। शादीशुदा युवक गुरुवार की रात दूसरी शादी करने के लिए पाकबड़ा के एक मैरिज हाल में बरात लेकर पहुंच गया। दूल्हे ने अपनी पहली शादी की बात छिपाने के लिए कुछ देर के लिए छोटे भाई को भी दूल्हा बना दिया। युवक की पहली शादी की जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को हो गई। शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया।

नाराज दुल्हन के स्वजन ने बरातियों को बंधक बना लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत चल रही है।कुंदरकी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव निवासी शाकिर सऊदी अरब में काम करता था।

वहीं उसकी मुलाकात पंजाब की एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने सऊदी में तीन साल पहले निकाह कर लिया। कुछ समय बाद शाकिर अपने घर लौट आया, जहां उसका रिश्ता मैनाठेर क्षेत्र के कुरी बरेठा गांव की एक युवती से तय हुआ। शादी के लिए पाकबड़ा क्षेत्र के रतनपुर कलां स्थित एक मैरिज हाल बुक किया गया था।

गुरुवार रात बारात पहुंची और समारोह चल रहा था। इसी दौरान सऊदी में रह रही पहली पत्नी को इसकी भनक लग गई। उसने अपने स्वजन को पंजाब में सूचना दी, जिन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इधर, शाकिर को जब शक हुआ कि मामला उजागर हो सकता है तो उसने चालाकी से अपने छोटे भाई को दूल्हे के रूप में आगे कर दिया।

मगर बाद में उसने खुद सेहरा पहन लिया और बारात लेकर मैरिज हाल पहुंच गया। इसी बीच किसी ने लड़की पक्ष को उसकी पहली शादी की जानकारी दे दी। यह सुनते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। गुस्साए स्वजन ने दूल्हे और बरातियों को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस दूल्हा शाकिर और कुछ अन्य लोगों को थाने ले गई। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। वार्ता चल रही है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब की युवती दूसरे संप्रदाय की, तीन साल पहले की थी शादी

बताया जाता है कि पंजाब की जिस युवती से युवक ने तीन साल पहले शादी की थी वह दूसरे संप्रदाय की है। उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। युवक कुछ दिन के लिए घर आने की बात कहकर पत्नी को सऊदी अरब में ही छोड़कर आ गया था। उसे किसी तरह दूसरी शादी की जानकारी हुई तो मामला खुल गया।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की बड़ी पहल: मुरादाबाद राजकीय पॉलीटेक्निक में स्थापित होगी AI और रोबोटिक्स लैब, ₹7 करोड़ स्वीकृत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।