Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद मंडल में चुनावी हलचल: 'गुजुफ्टा' का पहला अध्यक्ष चुनने मैदान में उतरेंगे 550 प्रोफेसर; इस बड़े कॉलेज में होगी वोटिंग

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:37 PM (IST)

    गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गुजुफ्टा) के पहले चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होगी, जिसमें मुरादाबाद मंडल के 17 कॉलेजों के 550 शिक्षक 11 ...और पढ़ें

    गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय

    गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय

    HighLights

    1. गुरु जंभेश्वर विवि की स्थापना के बाद नए संगठन का पहला होगा चुनाव

    2. इसी सप्ताह अधिसूचना और सितंबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव की तैयारी

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव के लिए इसी सप्ताह अधिसूचना जारी होगी। चुनाव में एक अध्यक्ष, सचिव, तीन उपाध्यक्ष व तीन संयुक्त मंत्री, एक कोषाध्यक्ष व दो फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी एंड कालेज टीचर्स एसोसिएशन (फुपुक्टा) प्रतिनिधि समेत 11 पदों पर चुनाव होना है। सितंबर के पहले सप्ताह में बिजनौर के वर्धमान काॅलेज में चुनाव होगा।

    विश्वविद्यालय गठन के बाद यह पहला चुनाव गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का होगा। अभी तक एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अधीन मुरादाबाद मंडल के कालेज होने के चलते रुहेलखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रुटा) में आते थे। लेकिन, गुरु जंभेश्वर विवि के नाम पर गुजुफ्टा नाम होगा।

    इसमें पांचों जिलों के 17 काॅलेज के करीब 550 शिक्षक चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें वित्तविहीन व राजकीय महाविद्यालय चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव को लेकर तैयारियां फुपुक्टा स्तर पर तेज हो गई हैं।

    गुजुफ्टा के चुनाव को लेकर मेरठ में फुपुक्टा की बैठक में निर्णय हो चुका है कि बिजनौर के वर्धमान कालेज में इसका पहला चुनाव होगा। इसको लेकर दावेदारों ने अपने आवेदन फुपुक्टा को भेजने शुरू कर दिए हैं। हिंदू कालेज, केजीके कालेज, वर्धमान कालेज समेत अन्य महाविद्यालयों से भी चुनाव लड़ने को दावेदारी पेश की है।

    खबरें और भी

    फुपुक्टा अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव अधिकारी तय कर देगा। फुपुक्टा के नेतृत्व में होने वाले चुनाव कराने को जो अधिकारी नियुक्त होंगे, वह अधिसूचना जारी होते ही सक्रिय हो जाएंगे।

    चुनाव पूरी तरह पारदर्शी कराने पर फुपुक्टा का जोर है। उम्मीद है कि तीन दिन में ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। गुजुफ्टा का चुनाव होने के बाद ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्वाचित पदाधिकारियों की जानकारी दी जाएगी।

    मंडल में 17 महाविद्यालय

    बिजनौर : वर्धमान कालेज बिजनौर, आरबीडी कालेज, आरएसएम कालेज धामपुर, एसबीडी कालेज धामपुर, शाहू जैन कालेज नजीबाबाद, गुलाब सिंह हिंदू कालेज चांदपुर।

    मुरादाबाद : हिंदू कालेज, केजीके कालेज, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज, दयानंद गर्ल्स डिग्री कालेज, गांधी स्मारक महाविद्यालय सुरजननगर, हरिश्चंद्र डिग्री कालेज, डीएसएम कालेज, कांठ

    अमरोहा : जेएचएस कालेज

    संभल : एमजीएम कालेज, बीजीएम कालेज, एसएमपीजी कालेज चंदौसी

     

    गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का पहला चुनाव निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। सभी संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

    - प्रो.वीरेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष, फुपुक्टा

     

    अधिसूचना जारी होते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी चरण पूरे कर सितंबर के पहले सप्ताह में मतदान कराया जाएगा।

    - प्रो. प्रदीप सिंह, महामंत्री, फुपुक्टा


    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: गन्ने के खेत से अचानक निकला तेंदुआ और ले ली महिला की जान