अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारी: हरिद्वार समेत 10 रेलवे स्टेशन होंगे चकाचक, जानें क्या है रेलवे का मास्टर प्लान
रेलवे और उत्तराखंड सरकार 2027 के अर्द्धकुंभ की तैयारियों में जुटी हैं। हरिद्वार समेत 10 स्टेशनों का उन्नयन किया जाएगा, जिसमें होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त ...और पढ़ें

भारतीय रेल
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हरिद्वार में अगले वर्ष अर्द्धकुंभ को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से मेला प्रभारी की नियुक्ति के बाद अब मुरादाबाद रेल मंडल और अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर रणनीति तैयार की जा रही है। जिनमें यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अर्द्धकुंभ के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लगभग 10 हजार यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे और मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशनों का विस्तार किया जाएगा। हरिद्वार के साथ-साथ योग नगरी ऋषिकेश और हर्रावाला स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा।
अर्द्धकुंभ का शुभारंभ जनवरी 2027 में मकर संक्रांति के शाही स्नान से होगा, जिसके लिए अभी से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे और उत्तराखंड सरकार मिलकर मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके तहत कुल 10 स्टेशनों का अपग्रेडेशन किया जा रहा है।
इसमें हरिद्वार, योग नगरी ऋषिकेष, मोतीचूर, हर्रावाला, ज्वालापुर, ज्वालापुर, रायबाला, वीरभद्र, एक्कड़, पथरी शामिल हैं। इन स्टेशनों पर ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, टिकटिंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। आसपास के छोटे स्टेशनों को भी विकसित कर भीड़ का दबाव कम करने की योजना बनाई जा रही है।
खबरें और भी
अर्द्धकुंभ के लिए मेला प्रभारी उत्तराखंड सरकार द्वारा नियुक्त हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार व मेला प्रभारी से समन्वय बनाकर काम किया जाएगा, स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
- विनीता श्रीवास्तव, डीआरएम
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 'गंदा धंधा': ₹1000 में होटल रूम और पुलिस की चुप्पी, शहर के 10 इलाकों में चल रहा खेल