Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में 'गंदा धंधा': ₹1000 में होटल रूम और पुलिस की चुप्पी, शहर के 10 इलाकों में चल रहा खेल

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:34 PM (IST)

    मुरादाबाद में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है, खासकर पाकबड़ा और बुधबाजार जैसे इलाकों में। होटलों में आसानी से ₹1000 में कमरे मिल रहे हैं, और ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. होटलों में आसानी से मिल रहे कमरे, सालों से चल रहा देह व्यापार

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भले ही कोतवाली के बाद मझोला पुलिस ने देह व्यापार करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते अब भी कई स्थानों पर देह व्यापार चल रहा है। इसमें पाकबड़ा क्षेत्र भी शामिल है। यहां पर तो एक हजार रुपये में होटल के अंदर आसानी से कमरा मिल जा रहा है। युवक की आइडी पर ही कमरे दिए जा रहे हैं।

    बुधबाजार क्षेत्र में भी कई होटलों की स्थिति कुछ ऐसी है। नया मुरादाबाद क्षेत्र में देह व्यापार चल रहा है। हालांकि अब पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित बाहर से युवतियों को नहीं बुला रहे हैं, लेकिन पिछले छह माह के अंदर पुलिस की चार बड़ी कार्रवाई के बाद भी देह व्यापार गिरोह मुरादाबाद को अपना ठिकाना बनाए हुए है।

    देह व्यापार गिरोह का सबसे बड़ा ठिकाना कोतवाली क्षेत्र के होटल थे। यहां पर पिछले पांच साल से चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। वही मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में भी लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

    यहां पर पुलिस को एसएसपी के आदेश पर मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी, लेकिन इसके बाद भी लाइनपार और नया मुरादाबाद क्षेत्र इनका ठिकाना बना हुआ है। पाकबड़ा स्थिति बहुत ही गंभीर है। पाकबड़ा के पुराने थाने के पीछे लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं गिरजा घर रोड, ईदगाह के आसपास में भी बाहर से युवतियां बुलाई जाती है। यहां पर पाकबड़ा के ही नहीं मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के युवक आ रहे हैं।

    बताते है कि इसकी जानकारी पुलिस तक है, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठा रही है। गिदौंडा क्षेत्र में भी एक स्थान पर देह व्यापार चल रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार सक्रिय है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

    एक युवक के सहारे पाकबड़े के होटल

    पाकबड़ा में कई ऐसे होटल है जिसमें युवक-युवतियों को लेकर जाते हैं। इन होटलों की मिलीभगत पाकबड़ा के ही एक युवक से है। उसका काम पुलिस और होटल मालिकों के बीच सहमति बनवाने की है। पुलिस भी होटल मालिक के बजाए इस युवक के संपर्क में रहती है। इन होटलों में एक हजार रुपये में बिना आइडी के कमरा मिल जाता है।


    यह भी पढ़ें- दिल मिले तो मिट गईं दूरियां: मुरादाबाद की 15 मुस्लिम बेटियों ने प्रेम और विश्वास से लिखी नई कहानी