दिल मिले तो मिट गईं दूरियां: मुरादाबाद की 15 मुस्लिम बेटियों ने प्रेम और विश्वास से लिखी नई कहानी
मुरादाबाद में पिछले 14 महीनों में 15 मुस्लिम युवतियों ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़कों से शादी की है। ये सभी जोड़े बिना किसी विवाद के खुशी-खुशी अपना व ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
विवाह के बाद खुशहाल वैवाहिक कर्तव्य कर रहीं निर्वहन
सचिन चौधरी, मुरादाबाद। जहाँ प्यार में समझदारी और सम्मान का मेल हो, वहाँ मजहब की दीवारें बौनी साबित हो जाती हैं। शहर के 15 ऐसे प्रेमी जोड़ों ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है, जिन्होंने पिछले 14 महीनों में न केवल साथ जीने की कसम खाई, बल्कि हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर खुशहाल जीवन की शुरुआत की। बिना किसी विवाद या हंगामे के, ये बेटियाँ आज अपने नए घरों में संस्कारों और कर्तव्यों की खुशबू बिखेर रही हैं।
समाज में प्रेम का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इस चलन में तमाम युवा अपने स्वजन से बगावत करके एक दूजे के हो रहे हैं। प्यार के लिए युवा धर्म, जाति के बंधन को तोड़कर शादी कर रहे हैं। अब कुछ दिनों में दूसरे धर्म में शादियों का चलन तेजी से बढ़ा है। बीते 14 माह में 15 युवतियों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाते हुए युवकों से शादी कर ली।
यह सभी शादी के बाद से खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। 15 दंपती के बीच शादी के बाद से एक बार भी विवाद नहीं हुआ है। बल्कि युवकों के परिवार के लोगों ने भी धर्म परिवर्तन करकेे उनकी बहु बनी इन युवतियाें को अपना लिया है।
अब इनका वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी चल रहा है। शुरुआती कुछ माह कुछ युवतियों के परेशानी के बीच गुजरे क्योंकि उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ माह बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी छुटकारा मिल गया।
धर्म बदलकर शादी करने वाले प्रेमी युगल
केस:1-: छजलैट क्षेत्र के एक गांव निवासी सहरीन खातून अंसारी की पांच साल पहले अकबरपुर सिहाली निवासी गौरव से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो मिलना जुलना शुरू हो गया था।
खबरें और भी
दोनों के अलग-अलग धर्म होने के चलते दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में बीते साल अक्टूबर माह में दोनों घर से फरार हो गए और दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। तभी से दोनों का वैवाहिक जीवन खुशहाल तरीके से चल रहा है।
केस:2 -: भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी गौरव की मुलाकात ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी नूर फातिमा से हुई। दोनों के बीच बातचीत कुछ ही दिनों में प्रेम बदल गई। इस बीच बीते साल जलाई माह में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। धर्म अलग-अलग होने के बाद भी दोनों अपना वैवाहिक जीवन खुशहाल तरीके से व्यतीत कर रहे हैं।
कुछ मामले सामने आए है जिसमें युवक-युवतियों ने दूसरे धर्म में शादी की है। पुलिस ने सभी मामलों में कोर्ट के आदेशानुसार काम किया है। बालिग होने के चलते उन्होंने कोर्ट में शादी की है।
- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
यह भी पढ़ें- UP Toll Update: मुरादाबाद से दिल्ली-लखनऊ जाना हुआ महंगा, टोल दरों में 5% तक की बढ़ोतरी