विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20-20 हजार की शर्त लगाकर कर ली शादी, दो दिन तक कमरे में बंद रही दुल्हन; तीसरे दिन दे दिया तगड़ा झटका

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 06 Dec 2023 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2023 11:26 PM (IST)

नरेंद्र कुमार अपने भाई वीरेंद्र व पिता चंदू सिंह के साथ 18 नवंबर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां ...और पढ़ें

देखते ही पसंद आई लड़की और शर्त लगाकर कर ली शादी, दो दिन तक कमरे में बंद रही दुल्हन।
देखते ही पसंद आई लड़की और शर्त लगाकर कर ली शादी, दो दिन तक कमरे में बंद रही दुल्हन।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अधेड़ उम्र में शादी रचाना चक्की संचालक को महंगा पड़ गया। शादी करने के लिए चक्की संचालक ने लगभग सवा दो लाख रुपये खर्च किए। जिसमें एक लाख 40 हजार रुपये लड़की के परिजनों और बिचौलियों को दिए। 

शादी होने के दो दिन बाद ही लड़की घर से जेवर और कपड़े लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने एसएसपी के सामने पेश होकर शिकायत की। एसएसपी ने इस मामले में कटघर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

20-20 हजार की लगाई थी शर्त

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के रायपुर मोअज्जमपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार गांव में चक्की चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते माह उनके पास पड़ोस में रहने वाला मुन्नू अपने दोस्त गजराज निवासी गजरौला जनपद अमरोहा के साथ आया था। 

दोनों ने कहा कि मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भोलानाथ कॉलोनी में एक लड़की है। उसके साथ वह शादी करा देंगे। शर्त है कि शादी तय होने पर दोनों को 20-20 हजार रुपये देने होंगे। 

देखते ही पसंद आई थी लड़की

इसके बाद नरेंद्र कुमार अपने भाई वीरेंद्र व पिता चंदू सिंह के साथ 18 नवंबर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां उसे दोनों व्यक्ति मिले और उन्होंने कटघर के भोलानाथ कॉलोनी निवासी व्यक्ति के घर ले जाकर कहा कि यह लड़की के भाई विजय से मिलाया। वहां एक महिला को लड़की की मां और दूसरी को उसकी बहन बताया। नरेंद्र को लड़की दिखाई, जिसे सभी ने पसंद कर लिया। 

गोद भराई में दिए थे 11 हजार रुपये

नरेंद्र के अनुसार, इसके बाद लड़की की मां और भाई ने कहा कि लड़की की बीमारी के इलाज में एक लाख रुपये का कर्ज हो गया है, उसे उतारने के बाद ही शादी करेंगे। इस पर नरेंद्र सिंह का परिवार एक लाख रुपये दे दिए। इसके साथ ही 11 हजार रुपये देकर गोद भराई भी की रस्म पूरी की गई। 

शादी के बाद खुद को कमरे में कर लिया बंद

बीते 22 नवंबर को नरेंद्र अपने परिवार के साथ शादी करने के लिए पहुंचा। दोनों कोर्ट में जाकर नोटरी शपथ-पत्र पर शादी कर ली। घर में शादी के फेरे लेने बाद नरेंद्र दुल्हन को विदा कराने के बाद घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही लड़की पेट दर्द का बहाना बनाकर कमरे को बंद कर लिया। दो दिनों तक लड़की ने किसी भी परिवार के सदस्य को अपने पास नहीं दिया। 

ससुराल वालों को तलाशते रहे, नहीं मिले

आरोप है कि तीसरे दिन सुबह ही लड़की सोने-चांदी के जेवर और शादी के सभी कपड़े लेकर फरार हो गई। अगले दिन परिजन जब भोलानाथ कॉलोनी पहुंचे तो वहां पर घर ताला लगा हुआ था। अपनी पत्नी और ससुराल वालों को तलाश करता रहा। 

थक हारकर बुधवार को पीड़ित नरेंद्र ने एसएसपी हेमराज मीना के सामने पेश होकर शिकायत की। मामले में एसएसपी ने कटघर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब इन दिनों में काम करने पर मिलेगा भत्ता

यह भी पढ़ें: पीसीएस ज्योति मौर्या और पत‍ि आलोक के मुकदमे की टली सुनवाई  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।