Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 में मौका छूटा तो क्या? मुरादाबाद के इन 3 धुरंधरों ने 2027 के लिए शुरू की 'मिशन वापसी' की तैयारी!

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 06:55 AM (IST)

    आईपीएल 2026 में चयन से चूके मुरादाबाद के कई होनहार खिलाड़ी अब 2027 में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। शिवा सिंह, आर्यन जुयाल और अक्षु बाजवा जैसे क्रिकेटर ...और पढ़ें

    आर्यन जुयाल, अक्षु बाजवा और श‍िवा स‍िंंह

    आर्यन जुयाल, अक्षु बाजवा और श‍िवा स‍िंंह

    HighLights

    1. घरेलू टूर्नामेंट, टी-20 लीग और उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में बहा रहे पसीना

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आइपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होने की संभावना है। वहीं आइपीएल आक्शन 2025 में मुरादाबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिली-जुली भावनाओं वाला रहा। जहां जिले के लिए गौरव का क्षण आया, जब चाइनामैन गेंदबाज शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा और तेज गेंदबाज मोहसिन खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन कर भरोसा कायम रखा। वहीं निराशा भी दिखी कई होनहार खिलाड़ी इस बार चयन से चूक गए।

    इसके बावजूद जिले के युवा क्रिकेटरों का हौसला टूटा नहीं है। अब उनकी नजरें आगामी घरेलू टूर्नामेंट, टी-20 लीग और उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के जरिए आइपीएल 2027 में दमदार वापसी पर टिकी हैं। मुरादाबाद के आलराउंडर शिवा सिंह इस सूची में प्रमुख नाम हैं। अंडर-19 विश्व कप खेल चुके शिवा ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी और रणजी ट्राफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंटों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।

    वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में काशी रूद्रा की ओर से खेल रहे हैं। आइपीएल 2025 के आक्शन में नाम आने के बावजूद इस बार उन्हें फ्रेंचाइजी से काल नहीं मिल सकी। हालांकि शिवा ने इसे अस्थायी पड़ाव बताते हुए कहा है कि वह अपने प्रदर्शन को और निखारने पर ध्यान दे रहे हैं।

    इसी तरह जिले के प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल का नाम भी आइपीएल आक्शन के दौरान चर्चा में रहा। आर्यन पहले ही मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं और वर्तमान में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े हैं। इसके अलावा वह रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी भी कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    अंडर-19 विश्व कप खेलने का अनुभव रखने वाले आर्यन का इस बार नई टीम से चयन न होना उनके लिए झटका जरूर रहा, लेकिन उन्होंने इसे अपने करियर का अंत नहीं माना है। क्रिकेट जानकारों का कहना है कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों की वापसी अक्सर मजबूत होती है।

    आलराउंडर लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षु बाजवा भी आइपीएल 2025 आक्शन में चयन नहीं करा सके। अक्षु यूपी अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में लखनऊ फेल्कन्स की ओर से खेलते हुए लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी कर रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टी-20 फॉर्मेट में लेफ्ट आर्म स्पिनर की मांग हमेशा रहती है और अक्षु के लिए अगले सत्र में मौके बन सकते हैं।

    क्रिकेट जानकार विजय गुप्ता का कहना है कि आईपीएल में चयन केवल प्रतिभा पर नहीं, बल्कि टीम संयोजन, रणनीति और फार्मेट की जरूरतों पर भी निर्भर करता है। कई बार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी एक-दो सत्र चयन से चूक जाते हैं, लेकिन निरंतर मेहनत से उनकी वापसी संभव होती है।

    ख‍िलाड़ी और उनकी वर्तमान स्‍थ‍ित‍ि

    खिलाड़ी का नाम विशेषता वर्तमान टीम/टूर्नामेंट लक्ष्य
    शिवा सिंह ऑलराउंडर काशी रुद्रा (UPPL) IPL 2027 वापसी
    आर्यन जुयाल विकेटकीपर-बल्लेबाज लखनऊ सुपर जायंट्स/UPPL प्रदर्शन में निरंतरता
    अक्षु बाजवा लेफ्ट आर्म स्पिनर लखनऊ फाल्कन्स (UPPL) टी-20 स्किल्स सुधार

     

    इस बार जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला, वह निराश होने के बजाय अपनी तकनीक, फिटनेस और टी-20 स्किल्स पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बल्लेबाज स्ट्राइक रेट और फिनिशिंग पर काम कर रहे हैं, जबकि गेंदबाज डेथ ओवर और विविधता को निखार रहे हैं। उनका मानना है कि आईपीएल 2027 के लिए इन खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का पूरा अवसर है।

    - मिर्जा दानिश आलम , मुरादाबाद के क्रिकेट कोच


    यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज EXAM: चेकिंग टीम ने कमरे में घुसते ही पकड़ी छात्रा की चालाकी, मोबाइल में मिला ये 'सबूत'