Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ ₹15,000 में शिमला-मनाली और ₹18,000 में कश्मीर! इस गर्मी इन सस्ते पैकेजेस की मची है लूट

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 09:01 AM (IST)

    ईरान-इजरायल तनाव के कारण मुरादाबाद में विदेशी टूर पैकेज की बुकिंग में 50% गिरावट आई है। घरेलू पर्यटन में 60% उछाल आया है। कश्मीर, शिमला-मनाली, गोवा, क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक चत्रि

    प्रतीकात्‍मक चत्रि

    HighLights

    1. धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर अयोध्या नया विकल्प बनकर उभरा

    मेहदी अशरफी, मुरादाबाद। पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका युद्ध विराम होने के बाद भी तनाव का असर मुरादाबाद के पर्यटन बाजार पर दिख रहा है। हर साल गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने की योजना बनाने वाले लोग इस बार असुरक्षा और अनिश्चितता के चलते अपने कदम पीछे खींच रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक, सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, थाईलैंड और दुबई जैसे लोकप्रिय विदेशी डेस्टिनेशन की बुकिंग में 40 से 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज हुई है।

    ट्रैवल्स एजेंसियों के अनुसार मुरादाबाद विदेश यात्रा पर 100 करोड़ के करीब का कारोबार होता था। इस बार देश का पर्यटन कारोबार बढ़ा है। बुकिंग के लिहाज से इतना ही कारोबार होने की उम्मीद है। विदेश के विपरीत देश के पर्यटन स्थलों के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।

    समर वेकेशन 2026: कश्मीर टूर पैकेज समरी

    विवरण (Description) टूर की जानकारी (Tour Details)
    डेस्टिनेशन कश्मीर (श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग)
    अवधि (Duration) 4 रात / 5 दिन (1 जून से 5 जून)
    पैकेज की कीमत ₹36,000 प्रति व्यक्ति
    फ्लाइट टिकट दिल्ली से श्रीनगर (आना-जाना शामिल)
    होटल स्टे होटल क्लार्क्स इन (Hotel Clarks Inn)
    भोजन (Meals) ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (Full Board)
    ट्रांसफर मुरादाबाद से दिल्ली एयरपोर्ट ट्रांसफर (लग्जरी वाहन)
    विशेष आकर्षण डल झील में शिकारा राइड और लोकल साइटसीइंग
    अतिरिक्त सुविधाएं ट्रैवल इंश्योरेंस और लग्जरी वाहन की सुविधा

    घरेलू पैकेज की मांग में करीब 60 प्रतिशत का उछाल आया है। कश्मीर, शिमला-मनाली, गोवा, केरल और धार्मिक स्थलों की ओर पर्यटक ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक यात्रा की चाहत ने इस बदलाव को और मजबूत किया है।

    नेपाल टूर पैकेज समरी (पशुपतिनाथ-मुक्तिनाथ दर्शन)

    विवरण (Description) टूर की जानकारी (Tour Details)
    मुख्य डेस्टिनेशन नेपाल (काठमांडू, पोखरा, मुक्तिनाथ)
    अवधि (Duration) 6 रात / 7 दिन (8 मई से 14 मई)
    पैकेज की कीमत ₹58,000 प्रति व्यक्ति
    फ्लाइट टिकट दिल्ली से काठमांडू (आना-जाना शामिल)
    होटल स्टे 4-स्टार होटल में ठहरने की सुविधा
    भोजन (Meals) ब्रेकफास्ट (नाश्ता) और डिनर (रात का खाना)
    प्रमुख आकर्षण पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिनाथ धाम के विशेष दर्शन
    अतिरिक्त सुविधाएं लोकल साइटसीइंग और अनुभवी टूर मैनेजर की सेवा

    इससे स्थानीय ट्रैवल कारोबार को नई दिशा और देशी पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं धार्मिक पर्यटन में भी बढ़ोत्तरी का अनुमान है। अयोध्या. वाराणसी, मां वैष्णोदेवी, उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वालों की भी कमी नहीं है।

    सुरक्षित यात्रा को दे रहे प्राथमिकता

    ईरान-इजरायल युद्ध से यह बदलाव न केवल ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए नया अवसर बन रहा है, बल्कि देश के पर्यटन स्थलों को भी नई रफ्तार मिलेगी। हालांकि युद्ध विराम होने के बाद भी अभी विदेशी टूर की बुकिंग लोगों ने नहीं कराई है। पिछले वर्ष सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, थाईलैंड और दुबई जैसे विदेशी डेस्टिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किए गए थे।

    केदारनाथ धाम ग्रुप यात्रा पैकेज 2026

    विवरण (Description) टूर की जानकारी (Tour Details)
    तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ धाम (Group Yatra)
    अवधि (Duration) 4 रात / 5 दिन (19 मई से 23 मई)
    पैकेज की कीमत ₹17,500 प्रति व्यक्ति
    यात्रा मार्ग (Route) मुरादाबाद ➔ रुद्रप्रयाग ➔ सीतापुर ➔ केदारनाथ
    यात्रा का प्रकार ग्रुप ट्रैवल (समूह यात्रा)
    प्रमुख सुविधाएं सुरक्षित ग्रुप ट्रांसपोर्ट और धार्मिक दर्शन की व्यवस्था
    प्रस्थान स्थल मुरादाबाद

    अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, ट्रांजिट रूट और संभावित जोखिम को लेकर लोगों में आशंका है। अनमोल टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विवेक अग्रवाल के अनुसार, लोग सेफ और सुकूनभरी यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियां इसको लेकर आल-इनक्लूसिव पैकेज पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

    गोवा के शानदार बीच और छुट्टियों के लिए आपके पैकेज की जानकारी को यहाँ एक व्यवस्थित टेबल में प्रस्तुत किया गया है:

    खबरें और भी

    गोवा समर स्पेशल टूर पैकेज

    विवरण (Description) टूर की जानकारी (Tour Details)
    डेस्टिनेशन गोवा (Goa - Beaches & Sightseeing)
    अवधि (Duration) 3 रात / 4 दिन
    पैकेज की कीमत ₹20,000 प्रति व्यक्ति
    होटल स्टे थ्री स्टार (3-Star) होटल में ठहरने की सुविधा
    भोजन (Meals) ब्रेकफास्ट (रोजाना नाश्ता)
    फ्लाइट व ट्रांसफर फ्लाइट टिकट और एयरपोर्ट से होटल तक ट्रांसफर शामिल
    साइटसीइंग दो दिन का लोकल साइटसीइंग (पर्यटन स्थलों का भ्रमण)

    होटल, भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट और दर्शनीय स्थलों की यात्रा एक ही कीमत में शामिल की जा रही है। इससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग के झंझट से राहत मिल रही है और बजट भी नियंत्रण में रहता है। स्कूल-कालेज की छुट्टियों के दौरान घरेलू पर्यटन की मांग बढ़ेगी। ट्रैवल एजेंसियां भी किफायती पैकेज लाकर ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटी हैं।

    कश्मीर बना पहली पसंद

    इस समय कश्मीर पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम के लिए पांच दिन-चार रात के पैकेज 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक उपलब्ध हैं। इन पैकेजों में हाउसबोट स्टे, होटल, लोकल साइटसीइंग और एयरपोर्ट पिक-ड्राप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। परिवार और कपल्स दोनों के लिए यह सबसे आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। परिवार और कपल्स दोनों के लिए यह पैकेज आकर्षण का केंद्र बना है।

    शिमला-मनाली की वादियों में बढ़ी रौनक

    शिमला और मनाली के लिए भी बुकिंग में जबरदस्त तेजी आई है। चार रात-पांच दिन के पैकेज 15 हजार से 28 हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक मिल रहे हैं। यहां होटल स्टे, लोकल भ्रमण और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग, रोपवे और स्नो प्वाइंट विजिट शामिल हैं। गर्मियों की छुट्टियों में ये डेस्टिनेशन परिवारों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।

    शिमला-मनाली समर हॉलिडे पैकेज

    विवरण (Description) टूर की जानकारी (Tour Details)
    मुख्य डेस्टिनेशन शिमला और मनाली (हिमाचल प्रदेश)
    अवधि (Duration) 4 रात / 5 दिन
    पैकेज की कीमत ₹15,000 से ₹28,000 तक (प्रति व्यक्ति)
    होटल स्टे आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था
    साइटसीइंग प्रमुख पर्यटन स्थलों का स्थानीय भ्रमण (Local Sightseeing)
    विशेष आकर्षण पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां
    आदर्श परिवार, कपल्स और युवाओं के लिए बेस्ट विकल्प

    गोवा और केरल खूबसूरत बीच कर रहे आकर्षित

    बीच और बैकवाटर का आनंद लेने वाले पर्यटक गोवा और केरल का रुख कर रहे हैं। गोवा के तीन रात-चार दिन के पैकेज 12 हजार से 25 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं, जिनमें बीच स्टे और लोकल साइटसीइंग शामिल है।

    वहीं केरल के पांच दिन-चार रात के पैकेज 20 हजार से 40 हजार रुपये तक हैं, जिनमें हाउसबोट, बैकवाटर और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है।

    नेपाल टूर में भी दिखा आकर्षण

    विदेश यात्रा से पूरी तरह दूरी नहीं बनी है, बल्कि नजदीकी और सुरक्षित विकल्प के रूप में नेपाल भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ दर्शन के लिए छह रात-सात दिन का पैकेज 58 हजार रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसमें काठमांडू में तीन रात, पोखरा में दो रात और मुक्तिनाथ में एक रात का प्रवास शामिल है।

    धार्मिक पर्यटन भी पीछे नहीं

    गर्मियों में धार्मिक यात्राओं का भी खासा उत्साह है। केदारनाथ के लिए 19 से 23 मई तक ग्रुप यात्रा का पैकेज 17,500 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। इसमें मुरादाबाद से रुद्रप्रयाग, सीतापुर और केदारनाथ तक का पूरा सफर शामिल है। दूसरी ओर अयोध्या, वाराणसी, उज्जैन के लिए भी लोग टिकट बुक करा रहे हैं।

     

    इस साल सबसे अधिक बुकिंग कश्मीर, गोवा, नेपाल आदि की हो रही है। हमनें अलग-अलग पैकेज प्लान किये हैं। इसमें एक टूर मैनेजर भी रखा है। जो लोगों की सहूलियत के लिए हैं। मुरादाबाद से जाने से वापसी तक के पूरे प्लान हैं।

    - गौरव कुमार, प्रेम टूर एंड ट्रेवल

     

    ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर लोगों में असुरक्षा की भावना है। इस वजह से दुबई और अन्य देशों के टूर प्लान नहीं हुए हैं। फिलहाल देश में ही लोगों ने कश्मीर के अलावा धार्मिक टूर की बुकिंग कराई है। मई-जून की छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं।

    - जफर अली, जेड टूर एंड ट्रेवल


    यह भी पढ़ें- सऊदी में निकाह, पंजाब में बीवी और मुरादाबाद में बारात: दूल्हे की चालाकी पड़ी भारी, बंधक बने बराती