'काम पर क्यों नहीं गए?' मां की इसी बात से नाराज होकर बड़े बेटे ने दे दी जान, रो-रोकर बुरा हाल
कुंदरकी के मुहल्ला कायस्थान में मां की डांट से आहत 20 वर्षीय अरमान ने मुरादपुर के जंगल में आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे म ...और पढ़ें

मृतक मोहम्मद अरमान की फाइल फोटो
HighLights
मुहल्ला कायस्थान का मामला, गांव मुरादपुर के जंगल में हुआ घटना
संवाद सूत्र, कुंदरकी (मुरादाबाद)। नगर के मुहल्ला कायस्थान में शुक्रवार को मां की डांट के बाद बेटे ने आम के पेड़ के सहारे फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उसका शव फंदे से लटका देखा तो स्वजन में चीख पुकार मच गई।
मुहल्ला कायस्थान वार्ड-9 निवासी ताहिर का 20 वर्षीय अरमान शुक्रवार को मजदूरी करने नहीं गया। जिस पर उसकी मां बानो बेगम ने उसे डांट दिया।
इससे आहत होकर वह घर से निकल गया और गांव मुरादपुर के जंगल में किशन लाल निवासी सादात पूर्वी के खेत में खड़े आम के पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव स्वजन को सिपुर्द कर दिया। बताया गया कि अरमान अपने परिवार में भाई-बहनो में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सलमान और रेहान, जबकि दो बहनें शायना और रीवा हैं।
थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर दोहरा रेल ब्लॉक: दिल्ली-मुंबई की 6 ट्रेनें निरस्त, कई रूट बदले