मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: बलिया में एक और महिला को मार डाला, खेत में चारा काटने के दौरान किया हमला
मुरादाबाद के बलिया गांव में तेंदुए ने खेत पर चारा काट रही एक महिला मिथिलेश की जान ले ली, उसी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बलिया गांव में तेंदुए ने महिला मिथिलेश को मार डाला
उसी सुबह सहसपुरी में 10वां तेंदुआ पकड़ा गया
क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक और मौतें जारी हैं
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सहसपुरी गांव में सुबह तेंदुआ पकड़ा ही गया था कि बलिया गांव में दूसरे तेंदुए ने महिला की जान ले ली। महिला मिथलेश पति देवांश के साथ खेत पर चार काटने गईं थीं। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर वार कर दिया। गर्दन पकड़कर खींचकर ले गया और मार डाला।
पति ने शोर मचाया। आस-पास के लोग लाठी-डंडों संग दौड़े, तब तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। बलिया में तेंदुए ने यह दूसरी जान ली है।
विरमो देवी को मार चुका था तेंदुआ
इससे पहले खेत पर ही काम करने गई विरमो देवी की 18 अगस्त को जान ले ली थी। लालापुर पीपलसाना में तीन अगस्त को संतोष देवी की जान जा चुकी है। लगातार रेस्क्यू के बाद अब तक 10 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। मगर, तेंदुओं का आतंक कम नहीं हाे रहा है। मौतों का सिलसिला जारी है।
आज ही पकड़ा गया है 10वां तेंदुआ
तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग को मंगलवार सुबह एक और सफलता मिल गई। सहसपुरी गांव में लगाए गए ट्रैप केज (पिंजरे) में तेंदुआ कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके साथ ही क्षेत्र में अब तक पकड़े गए तेंदुओं की संख्या 10 हो गई है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 10वां तेंदुआ पिंजरे में कैद: सहसपुरी में वन विभाग को मिली सफलता, DFO ने की लोगों से अपील
यह भी पढ़ें- 27 साल पहले मर चुका शख्स सड़क पर चला रहा था स्कूटी! रजिस्ट्रेशन ने खोला राज, आगरा कोर्ट ने भेजा जेल
मंगलवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।
