विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में 10वां तेंदुआ पिंजरे में कैद: सहसपुरी में वन विभाग को मिली सफलता, DFO ने की लोगों से अपील

Published: Tue, 25 Aug 2026 09:29 AM (IST)

मुरादाबाद के सहसपुरी गांव में वन विभाग ने पिंजरे में 10वें तेंदुए को पकड़ा, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया ...और पढ़ें

पिंजरे में फंसा तेंदुआ।

पिंजरे में फंसा तेंदुआ।

HighLights

  1. मुरादाबाद के सहसपुरी में पिंजरे में फंसा 10वां तेंदुआ।

  2. वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर जांच को भेजा।

  3. क्षेत्र में अब तक पकड़े गए तेंदुओं की संख्या 10 हुई।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग को मंगलवार सुबह एक और सफलता मिल गई। सहसपुरी गांव में लगाए गए ट्रैप केज (पिंजरे) में तेंदुआ कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके साथ ही क्षेत्र में अब तक पकड़े गए तेंदुओं की संख्या 10 हो गई है।

मंगलवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

तेंदुए की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है।

लोगों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील

ग्रामीणों से खेतों और जंगल की ओर अकेले न जाने तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई है। डीएफओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सहसपुरी में मंगलवार सुबह ट्रैप केज में तेंदुआ पकड़ा गया है। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। क्षेत्र में निगरानी लगातार जारी है। टीमें तेंदुए पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या से दिल्ली के लिए अब सुबह मिलेगी सीधी उड़ान, 1 सितंबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस का नया शेड्यूल

यह भी पढ़ें- UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।