Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद: एक ही कमरे में चल रहीं 3-3 कक्षाएं, 14 परिषदीय स्कूलों के लिए 'सपना' बना अपना भवन

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:07 AM (IST)

    मुरादाबाद में 14 परिषदीय विद्यालयों के पास अपने भवन नहीं हैं, जिससे वे दूसरे परिसरों में सीमित जगह में संचालित हो रहे हैं और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ...और पढ़ें

    प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइंस के इसी परिसर में कंपोजिट विद्यालय पीटीसी का भी होता है संचालन। जागरण आर्काइव।

    प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइंस के इसी परिसर में कंपोजिट विद्यालय पीटीसी का भी होता है संचालन। जागरण आर्काइव।

    HighLights

    1. 50 परिसरों में सिमट गए 64 विद्यालय

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगर क्षेत्र के 14 परिषदीय विद्यालयों के लिए अपने भवन की व्यवस्था होना सपने की तरह हो गया है। जर्जर भवनों और पृथक भवन की सुविधा नहीं होने के कारण एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं का संचालन हो रहा है। सालभर से मर्ज करने और पृथक भवन बनने के लिए विभाग की ओर से व्यवस्था नहीं होने के कारण सीमित स्थान में कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है।

    जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के 14 विद्यालयों के भवन जर्जर होने के कारण उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया था। समय बीतने के बावजूद इन विद्यालयों के लिए नए भवन तैयार नहीं हो सके हैं।

    ऐसे विद्यालयों में पुलिस लाइंस परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय पीटीसी भी है। इसे संचालित हुए पूरा एक साल हो गया है। अब तक पृथक भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी है।विद्यालय बीते साल से सिर्फ दो कमरों में संचालित हो रहा है। सीलन और सीमित जगह के बीच कक्षा एक से आठ तक के 91 वर्तमान में इस विद्यालय में असहजता के कारण कक्षाओं में बैठ रहे हैं।

    वहीं परिसर में उनके लिए शौचालय की अलग व्यवस्था भी नहीं है और पुलिस लाइंस स्कूल के शौचालयों का उपयोग करना पड़ता है। केवल एक शिक्षिका तैनात हैं। भवन बदलने के बाद बीते वर्ष से छात्र संख्या 105 से घटकर 91 रह गई है। ऐसा ही हाल दूसरे विद्यालयों में संचालित हो रहे अन्य विद्यालयों का भी है।

    खबरें और भी

    एक ही परिसर में संचालित हो रहे विद्यालय

    प्राथमिक विद्यालय कटघर पश्चिमी बालक, प्राथमिक विद्यालय कटघर पश्चिमी कन्या, प्राथमिक विद्यालय कटघर पूर्वी कन्या, प्राथमिक विद्यालय गाड़ी खाना, प्राथमिक विद्यालय कटघर पूर्वी बालक, प्राथमिक विद्यालय उडपुरा, कंपोजिट विद्यालय मकबरा, प्राथमिक विद्यालय बरवाला, प्राथमिक विद्यालय गल शाहिद, कंपोजिट विद्यालय मुगलपुरा, प्राथमिक विद्यालय असालतपुर कदम शामिल हैं।

    इनके अलावा, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, कंपोजिट विद्यालय पीटीसी, कंपोजिट विद्यालय राजकीय फेसगंज, प्राथमिक विद्यालय लाकड़ी वालान, प्राथमिक विद्यालय लालबाग़ कन्या, प्राथमिक विद्यालय लालबाग बालक, प्राथमिक विद्यालय मुफ्ती टोला, प्राथमिक विद्यालय जयंतीपुर, प्राथमिक विद्यालय धीमरी और प्राथमिक विद्यालय किसरौल भी एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं।

     

    ऐसे विद्यालयों के लिए यू-डायस स्तर से ही सूची बनकर जाती है। विभाग के स्तर से यू-डायस पर पूरी जानकारी दी गई है। पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण की सूची कार्यदायी संस्था को भेजी गई है। शासन स्तर से ही नये पृथक भवन आदि की व्यवस्था होगी तभी निर्माण हो सकेगा।

    - अमित कुमार, बीएसए।


    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: एसएसपी दफ्तर में महिला ने छिड़का पेट्रोल, कथित पत्रकारों की ब्लैकमेलिंग और पुलिस पर लगाया यह गंभीर आरोप