Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में AC आउटर ब्लास्ट के बाद फटा सिलेंडर, 100 मीटर दूर जाकर गिरे ईंट-पत्थर, कई घरों में आई दरारें

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

    मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में एक एसी के आउटर यूनिट में विस्फोट के बाद गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना से 100 मीटर दूर तक टुकड़े गिरे, कई घरों में दरार ...और पढ़ें

    धमाके से टूटी छत

    धमाके से टूटी छत

    HighLights

    1. कई घरों में आई दरार

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र लालबाग में गर्मी के चलते छत पर रखा एसी का आउटर फट गया। बराबर में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर फटने के बाद दीवार को तोड़ते हुए उसके टुकड़े 100 मीटर दूर तक जाकर गिरे।

    इससे कई मकानों में दरार आ गई और एक व्यक्ति का पानी का टैंक फट गया। इससे पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पुलिस में पहुंचकर सिलेंडर के टुकड़े एकत्र किए।

    WhatsApp Image 2026-05-23 at 2.11.42 PM

    लालबाग गली नंबर एक निवासी मोहम्मद इमरान के घर एसी लगी हुई है। एसी का आउटर छत पर रखा हुआ है। उसी के बराबर में गैस सिलिंडर रखा हुआ था। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे एसी का आउटर फट गया।

    WhatsApp Image 2026-05-23 at 2.11.42 PM (1)

    आउटर फटने के बाद उससे निकली चिंगारी को सिलिंडर ने पकड़ लिया। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। आग का गोला बना सिलिंडर इमरान के घर की छत की दीवार को तोड़ते हुए बराबर में गौरव दिवाकर की छत पर सिलिंडर का एक टुकड़ा गिरा।

    WhatsApp Image 2026-05-23 at 2.11.45 PM

    साथ ही दीवार से निकली ईंट के टुकड़े हवा में उछल पड़े। ईंट करीब 100 मीटर तक दूर जाकर गिरी। तेज धमाके और सिलेंडर के टुकड़े गिरने से पड़ोसी कलुवा के घर की छत में दरार आ गई।

    WhatsApp Image 2026-05-23 at 2.11.44 PM

    दीपक कुमार के घर की छत पर रखा पानी का टैंक फट गया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

    यह भी पढ़ें- सावधान! 'कॉकरोच जनता पार्टी' ज्वाइन करने के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक खाता, मुरादाबाद में बड़ा खुलासा

    खबरें और भी