Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बचाओ-बचाओ' का शोर, कार पर भगवा झंडा... मुरादाबाद में 5 घंटे चला पुलिस का हाई-वोल्टेज ड्रामा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:35 PM (IST)

    मुरादाबाद में एक कार से 'बचाओ-बचाओ' की आवाज आने पर पुलिस ने पांच घंटे तक पीछा किया। भगवा झंडा लगी कार सिविल लाइंस क्षेत्र में लावारिस मिली, जिसमें सवा ...और पढ़ें

    अपहरण की सूचना के बाद चेकिंग करती मझोला पुलिस। सौ. पुलिस

    अपहरण की सूचना के बाद चेकिंग करती मझोला पुलिस। सौ. पुलिस

    HighLights

    1. कार पर लगा था भगवा झंडा, कांवड़िये बनकर कार में घुस में रहे थे कई युवा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ रोड पर दौड़ रही एक कार के अंदर से एक युवक ने बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। राहगीरों ने आवाज सुन पुलिस को जानकारी दी। छजलैट पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। जानकारी के बाद जिले की सभी सड़कों पर चेकिंग शुरू कर दी।

    करीब पांच घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने ब्रेजा कार को सिविल लाइंस क्षेत्र से बरामद कर लिया, लेकिन कार सवार भाग गए। कार पर भगवा झंडा लगा था। कार सवार युवक कांवड़िये बनकर चल रहे थे। पुलिस को युवक कई जगह फुटेज में दिखे है। युवक कटघर क्षेत्र के पीतल बस्ती के बताए जा रहे हैं।

    बुधवार को सुबह करीब दस बजे एक ब्रेजा कार शेरुआ चौराहे से कांठ की तरफ को जा रही थी। कार में चार से पांच युवक थे। उनमें से एक युवक बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहा था। कार के अंदर छीना झपटी भी हो रही थी। कार के बराबर में एक बाइक सवार चल रहा था।

    यह देख उन्होंने मामले की जानकारी छजलैट क्षेत्र के एक सिपाही को दी। सिपाही ने कार को रोकने का प्रयास किया तो उन्हों छजलैट से कार को पीछे मोड़ दिया। सिपाही ने थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी देने के बाद कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

    खबरें और भी

    मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद पूरे जिले में चेकिंग शुरू कर दिया। हाईवे से लेकर लिंक मार्ग तक पुलिस चेकिंग करने लगी। पुलिस चेकिंग के साथ कांठ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। इसी बीच पुलिस पीछा करते हुए सिविल लाइंस क्षेत्र में आ गई।

    युवक कार को आशियाना में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार स्वामी को हिरासत में ले लिया, लेकिन उन्होंने बताया कि मैंने कार पीतल बस्ती निवासी एक व्यक्ति को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो वह हाथ नहीं आया।

    पुलिस ने अन्य स्थानों की फुटेज निकाली तो अगवानपुर के पास में युवक कार पर लगे भगवा झंडे को उतारते हुए दिख गए। अब पुलिस उनकी तलाश में लगी है। कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है, लेकिन अभी तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हुई कि युवक किसी का अपहरण करके ले जा रहे थे या नहीं।

     

    अभी तक की जांच में अपहरण की बात सामने नहीं आई है। कार को बरामद कर लिया गया है। कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है। जो युवक कार के अंदर से शोर मचा रहा था वह भी उन युवकाें के साथ आराम से जाता हुआ कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखा है। युवकों के मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    - कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात


    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मंडल में चुनावी हलचल: 'गुजुफ्टा' का पहला अध्यक्ष चुनने मैदान में उतरेंगे 550 प्रोफेसर; इस बड़े कॉलेज में होगी वोटिंग