Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th Result: मुरादाबाद में 'ध्रुव' का दबदबा, CL गुप्ता वर्ल्ड स्कूल ने भी मारी बाजी; बेटियों ने फिर दिखाया दम

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

    मुरादाबाद में सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित हुए। क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के ध्रुव शर्मा ने 99.4% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्क ...और पढ़ें

    सेंट मैरी स्कूल में साथियो के साथ सेल्फी लेकर सीबीएसई परिणाम आने की खुशी व्यक्त छात्राएं।जागरण

    सेंट मैरी स्कूल में साथियो के साथ सेल्फी लेकर सीबीएसई परिणाम आने की खुशी व्यक्त छात्राएं।जागरण

    HighLights

    1. जिले की टापर्स की सूची में बेटियों ने भी बनाई मजबूत जगह

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में सीबीएसई 10वीं के नतीजा आने से छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान है। दिल्ली रोड स्थित क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव शर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के उत्कर्ष अग्रवाल 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी स्कूल की भव्या जैन ने 99 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल कर जिले के टापर्स की सूची में नाम दर्ज करा लिया है।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। खास बात यह रही कि अधिकांश टापर्स ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

    जिला टाप करने पर ध्रुव को मिठाई खिलाते पिता नीरज और मां। सौ. स्वयं।

    इस बार बोर्ड ने परिणाम को डिजिटल लाकर्स के माध्यम से उपलब्ध कराया, जिससे छात्रों को स्कूलों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और वे घर बैठे ही अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सके। सिटी कोआर्डिनेटर सविता सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था छात्रों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित हुई है।

    साथ ही जिन छात्रों को अपने अंकों में सुधार कराना है, उनके लिए कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प भी खुला रखा गया है।

    सीबीएसई 10वीं टॉपर्स सूची (मुरादाबाद)

    नाम स्कूल प्रतिशत
    ध्रुव शर्मा क्रिप्टन पब्लिक स्कूल 99.4%
    उत्कर्ष अग्रवाल सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल 99.2%
    भव्या जैन सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल 99%
    निष्ठा मनुचा एसएस चिल्ड्रन एकेडमी 98.8%
    सिद्धी अरोरा सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल 98.8%
    इनाया नाज सेंट मेरी स्कूल 98.7%
    नितिक अग्रवाल सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल 98.6%
    जानवी यादव क्रिप्टन पब्लिक स्कूल 98.4%
    श्रेया अग्रवाल पीएमएस स्कूल 98.4%
    यशिका आनंद पीएमएस स्कूल 98.4%
    आरव गर्ग पीएमएस स्कूल 98.4%
    अशर खान पीएमएस स्कूल 98.4%
    अदवित नारंग पीएमएस स्कूल 98.2%
    मो. हुमैद पीएमएस स्कूल 98%
    अर्नव त्यागी सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल 98%
    गनी उल इस्लाम एडम एंड ईव स्कूल 98%

    जिले में टाप करने वाले ध्रुव शर्मा की सफलता के पीछे उनकी नियमित पढ़ाई और अनुशासन की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करते थे और हर विषय को थोड़ा-थोड़ा समय देते थे, जिससे उनकी तैयारी संतुलित बनी रही।

    ध्रुव के पिता नीरज शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की बड़ी वजह रहा। ध्रुव ने अंग्रेजी, संस्कृत और आइटी में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    खबरें और भी

    सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की भव्या जैन को मिठाई खिलाते दादा सहित अन्य स्वजन।जागरण

    उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और आनलाइन प्लेटफार्म फिजिक्स वाला से मिली सहायता को दिया। दूसरे स्थान पर रहे उत्कर्ष अग्रवाल और तीसरे स्थान की भव्या जैन ने भी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

    74879792

    इन दोनों छात्रों का कहना है कि उन्होंने नियमित पढ़ाई के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास किया, जिससे परीक्षा में आत्मविश्वास बना रहा। इस बार के परिणाम में यह भी देखने को मिला कि छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और कई छात्राएं टाप सूची में शामिल रही हैं।

    स्कूलों में जश्न का माहौल रहा और अभिभावकों ने मिठाइयां बांटकर बच्चों की सफलता का उत्सव मनाया। शिक्षाविदों का मानना है कि डिजिटल माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराना शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक बदलाव है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों को समय पर जानकारी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- सस्पेंस खत्म! मुरादाबाद में आजम खान की 'बेटी' की एंट्री, क्या 2027 के लिए बिछ गई सियासी बिसात?