मुरादाबाद मंडल में खून की कमी होगी दूर: इन 15+ ब्लड बैंकों में उपलब्ध हैं आधुनिक सुविधाएं, जानें इमरजेंसी नंबर
मुरादाबाद मंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। मंडल के 15 से अधिक प्रमुख ब्लड बैंकों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुरादाबाद सहित मंडल के अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर में 15 से अधिक प्रमुख ब्लड बैंक हैं। मंडल के सरकारी और निजी अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
आधिकारिक आंकड़ों और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंडल के प्रमुख ब्लड बैंक न केवल रक्त संग्रह करते हैं, बल्कि प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पैक्ड रेड सेल्स (आरबीसी) अलग करने की सुविधा भी है।
क्षमता और आधुनिकता
मंडल के बड़े निजी अस्पतालों जैसे श्री साईं और कासमास में 'कंपोनेंट सेपरेशन' की मशीनें मौजूद हैं, जो डेंगू जैसे रोगों में प्लेटलेट्स की तत्काल मांग पूरी करती हैं। वहीं, जिला अस्पतालों में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों को नियमित रक्त उपलब्ध हो सके।
मदद कैसे प्राप्त करें
जरूरत पड़ने पर मरीज के परिजन केंद्र सरकार के eRaktKosh पोर्टल के माध्यम से लाइव स्टाक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन 108 (एंबुलेंस) या 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) पर काल किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रक्त की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए रिप्लेसमेंट डोनर (बदले में खून देने वाला) साथ ले जाना सबसे प्रभावी तरीका है।
प्रमुख ब्लड बैंक जहां कर सकते हैं संपर्क
- जिला चिकित्सालय (मुरादाबाद): 0591-2410670
- श्री साईं अस्पताल एवं ब्लड बैंक: 9760016106/0591-2479837
- एशियन विवेकानंद सुपरस्पेशलिटी: 0591-2551100
- टीएमयू हास्पिटल व ब्लड बैंक: 0591-2360055
- कासमास ब्लड बैंक: 0591-2555500
- आइएमए ब्लड बैंक: 0591-2415122
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले अफरान हसन की सरेराह धुनाई, 2 साल से कर रहा था पीछा