विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले अफरान हसन की सरेराह धुनाई, 2 साल से कर रहा था पीछा

Published: Tue, 12 May 2026 04:29 PM (IST)

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में एक छात्रा का दो साल से पीछा कर छेड़छाड़ और तेजाब से जलाने की धमकी ...और पढ़ें

HighLights

  1. समझाने के बाद भी नहीं सुधर रहा था मुस्लिम युवक

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करना और विरोध करने पर तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले आरोपित युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित छात्रा का दो साल से पीछा कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

क्षेत्र के लालबाग निवासी अफरान हसन बीए का छात्र है। आरोपित मुगलपुरा क्षेत्र निवासी बीकाम की छात्रा का पिछले दो साल से पीछा करते हुए छेड़छाड़ कर रहा था। कई बार छात्र ने आरोपित युवक से मना किया तो उसने तेजाब डालने की धमकी तक दे डाली। मामला छात्रा के स्वजन तक पहुंच गया।

उन्होंने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मंगलवार को लोगों ने आरोपित को उसके ही मोहल्ले में पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इससे हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और थाने ले आई। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- सिस्टम फेल, बंदर शेर! मुरादाबाद में आतंक का नया नाम, घर की छतों पर जाने से भी कतरा रहे लोग