दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, पंजाब से बिहार तक होगा संचालन, चेक करें टाइम टेबल
रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली आठ विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
-1788667993475_m.webp)
HighLights
त्योहारों के लिए रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें।
मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें।
2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक होगा संचालन।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग मार्गों पर आठ विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें कई ट्रेनें मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेंगी। ट्रेनों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन (04209/04210) दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। वाराणसी से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार तथा दिल्ली से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। मुरादाबाद में वाराणसी से दिल्ली जाते समय सुबह 9:19 बजे पहुंचेगी और 9:27 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में रात 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी।
अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन (04213/04214) एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। मुरादाबाद में अयोध्या से आनंद विहार जाते समय रात 2:40 बजे पहुंचेगी और 2:50 बजे रवाना होगी। वापसी में सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी।
चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन (04512/04511) भी मुरादाबाद होकर चलेगी। एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक इसके नौ फेरे होंगे। मुरादाबाद में चंडीगढ़ से पटना जाते समय सुबह 5:33 बजे आगमन और 5:43 बजे प्रस्थान होगा।
फिरोजपुर कैंट-पटना विशेष ट्रेन (04616/04615) के आठ फेरे छह अक्टूबर से 25 नवंबर तक होंगे। यह ट्रेन मुरादाबाद में फिरोजपुर से पटना जाते समय रात 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:55 बजे रवाना होगी। वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी विशेष ट्रेन (04227/04228) के 18 फेरे एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक होंगे।
मुरादाबाद में वाराणसी से चंडीगढ़ जाते समय रात 10:50 बजे पहुंचेगी और 11 बजे रवाना होगी। इसके अलावा आनंद विहार-जोगबनी विशेष ट्रेन (04008/04007), आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन (04028/04027) और दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन (04010/04009) भी मुरादाबाद होकर संचालित होंगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय की पुष्टि एनटीईएस या 139 पर करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! जम्मू तवी की ट्रेनें अब चंडीगढ़ के बजाय मोहाली रुकेंगी, रेलवे ने क्यों लिया फैसला?
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद जासूसी कांड में 13 के खिलाफ चार्जशीट, रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाकर पाकिस्तान लाइव फीड भेजने का आरोप
