Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू छात्रा के कोर्ट में रोंगटे खड़े करने वाले बयान; अब सलाखों के पीछे होंगी बुर्का पहनाने वाली 5 आरोपी सहेलियां!

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 01:19 AM (IST)

    मुरादाबाद के बिलारी में एक हिंदू छात्रा ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि पांच मुस्लिम छात्राओं ने उसे बुर्का पहनाया, मतांतरण का द ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. हिंदू छात्रा के पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, जल्द आरोपितों से भी होगी पूछताछ

    2. पहनाया था बुर्का, मतांतरण करने का बनाया था दबाव, गोमांस खिलाने भी किया था प्रयास

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बिलारी क्षेत्र में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने वाली पांचों आरोपित छात्राओं की गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए है। हिंदू छात्रा ने कोर्ट में दिए बयान भी पूरे घटनाक्रम को दोहराया है। आरोपितों ने छात्रा को बुर्का पहनाया था और करीब एक साल से उसका मतांतरण कराने का प्रयास कर रही है। गोमांस खाने का भी छात्रा पर दबाव बनाया था।

    बिलारी की साहू कुंज कालोनी स्थित एक काेचिंग सेंटर में नगर और देहात क्षेत्र की छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। सहसपुर गांव के इंटर कालेज की छह छात्राएं भी इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आती हैं। जिनमें एक छात्रा हिंदू है और पांच मुस्लिम है। मुहल्ला अब्दुल्ला दक्षिणी निवासी एक युवक ने शुक्रवार को बिलारी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि बहन बिलारी के इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है।

    साथ ही बहन कोचिंग के लिए भी जाती है। उसके साथ में ही उसकी कक्षा में पढ़ने वाली पांच छात्राएं भी कोचिंग करती है। पांचों छात्राएं साजिश के साथ बहन का मतांतरण कराने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं वह अपने धर्म की विशेषता बताते हुए कई बार बुर्का भी पहनाया है। छात्रा के भाई ने बताया था कि पांचों आरोपित पिछले एक साल से मेरी बहन को टारगेट कर रही है।

    बहन को गोमांस खिलाने का भी प्रयास किया था। छात्रा ने बताया था कि उनकी बात मैं नहीं मानती तो वह मेरी हत्या भी करा सकती थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपित नाबालिग है ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस को ऐसे पर्याप्त साक्ष्य मिले है जो आरोप हिंदू छात्रा ने लगाए गए थे।

    खबरें और भी

    उधर पुलिस ने छात्रा का कोर्ट में बयान कराया तो उसने कोर्ट में भी पूरे घटनाक्रम को दोहराया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


    यह भी पढ़ें- तरी-तरी खा लो, मजा आ जाएगा... मुरादाबाद में हिंदू छात्रा के साथ सहेलियों ने की ऐसी हरकत, भाई के खुलासे से मचा हड़कंप