मुरादाबाद में दिल्ली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मुरादाबाद में दिल्ली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने हाईवे किनारे खड़े 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल म ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
अज्ञात वाहन ने हाईवे किनारे खड़े व्यक्ति को कुचला।
इलाज के दौरान 55 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत।
पुलिस ने शिनाख्त के लिए कई प्रयास किए, असफल।
संवाद सूत्र, जागरण, मुरादाबाद। दिल्ली मार्ग पर हाईवे किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की शाम को पाकबड़ा थाना के सामने सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय अधेड़ को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया था।
मंगलवार को इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद पुलिस ने अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में आस पास के गांवों के प्रधानों से संपर्क किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कही से कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।